लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

2019 के बाद पहली बार ईरानी तेल लेकर भारत आ रहा टैंकर, अफ्रामैक्स पिंग शुन जहाज चार अप्रैल को पहुंचेगा गुजरात – India-imports-iran-oil-first-time-since-2019-tanker-aframax-ping-shun-ship Will Reach Gujarat On April 4

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत को 2019 के बाद ईरान से कच्चे तेल की पहली खेप मिलने वाली है। जहाज ट्रैकिंग डाटा के अनुसार, ईरान के खार्ग द्वीप से छह लाख बैरल कच्चा तेल लेकर अफ्रामैक्स पिंग शुन जहाज गुजरात के वडीनार बंदरगाह की ओर आ रहा है। इसके चार अप्रैल तक पहुंचने की संभावना है।  

अमेरिका ने 2019 में ईरानी तेल पर प्रतिबंध लगा दिया था। पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण तेल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए  उसने इस प्रतिबंध को 30 दिनों के लिए हटाया है, जो 19 अप्रैल को खत्म होगा। बताया जा रहा है कि कई भारतीय रिफाइनरियों ने ईरान के साथ सौदा भी किया है। सूत्रों ने बताया कि समुद्र में जहाजों पर कुल 9.5 करोड़ बैरल ईरानी तेल मौजूद है। इसमें से भारत को 5.1 करोड़ बैरल भारत को बेचा जा सकता है।

20 से 40 दिन ही चल सकता है देश का आरक्षित क्रूड भंडार

भारत के तरल ईंधन के आरक्षित भंडार केवल 20 से 40 दिनों की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। दिल्ली में पीएचडीसीसीआई के हाइड्रोकार्बन शिखर सम्मेलन में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड के सचिव अंजन कुमार मिश्रा ने कहा, हमारे पास तरल ईंधन का कुछ भंडार है, पर हम ऐसा भंडार नहीं बना सकते जो 6 माह चले। उन्होंने कहा, वैश्विक तनाव के बावजूद देश में जीवाश्म ईंधन की कोई कमी नहीं है। कुछ घबराहट है, पर तरल ईंधन की कमी नहीं है।  

बांग्लादेश और श्रीलंका को भी दे रहे तेल

मिश्रा ने कहा, भारत ने इस संकट में बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों को मदद दी है। आयात पर निर्भरता कम करने की मांगों पर मिश्रा ने कहा, घरेलू कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाना एक क्रमिक प्रक्रिया है और हालिया खोजों समेत सरकारी प्रयासों के बावजूद इसे तुरंत हासिल नहीं किया जा सकता। कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि की चिंताओं पर मिश्रा ने कहा कि कोई भी वृद्धि अस्थायी होगी।

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लॉर्ड्स में हिटमैन का धमाल:अटकलों के बीच रोहित ने आलोचकों को दिया जवाब, शतक के बाद क्यों नहीं मनाया जश्न? – India Vs England: Amid Speculation About Future Rohit Sharma Answers Critics With His Solid Ton

Fifa World Cup:किन कारणों से याद किया जाएगा मौजूदा फीफा विश्व कप? रोमांच के बीच विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां – Fifa World Cup 2026: What Will The Fifa World Cup 2026 Be Remembered For? Var Controversy More Teams Etc

Us से क्यों नहीं डरता ईरान?:अराघची ने सुनाया किस्सा, जब विटकॉफ से पूछा था- कभी मौत के खौफ के बीच की है बातचीत – Why-iran-not-afraid-of-us-abbas-araghchi-recalls-conversation-steve-witkoff-asks-chance-of-bombed-any-moment

Lock Upp 2:क्या ‘लाॅकअप 2’ में हुई रेबल किड अपूर्वा मुखीजा की एंट्री? जानें कौन हुआ शो से बाहर – Rebel Kid Apoorva Makhija Entered In Show Lock Upp 2 Viral Video

Red Alert:हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में स्कूल हुए बंद; चंबा में 200 श्रद्धालु फंसे – Red Alert For Heavy Rain In Himachal For Two Days Schools Closed In Several Districts

Mahakal Sawari 2026 Starts Aug 3: 6 Processions, Led Raths & 24×7 Medical Teams In Ujjain – Madhya Pradesh News

Leave a Comment