लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सिंगरौली:दमकल वाहन से धुली विधायक की कार, वीडियो वायरल होने के बाद छिड़ा विवाद, विधायक ने दी सफाई – Singrauli: Mla’s Car Washed With Fire Brigade Vehicle, Controversy Erupts After Video Surfaces; Mla Responds

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सिंगरौली में नगर निगम के दमकल वाहन से सत्तारूढ़ दल के विधायक रामनिवास शाह की कार धोए जाने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों और विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। हालांकि विधायक ने सफाई देते हुए कहा है कि वे मौके पर मौजूद नहीं थे और फायर ब्रिगेड की गाड़ी उनके बंगले की टंकी में पानी भरने के लिए आई थी।

कार धोने का वीडियो सामने आया

सामने आए वीडियो में नगर निगम का दमकल वाहन पानी के तेज प्रेशर से एक कार को धोता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह कार विधायक रामनिवास शाह की है। वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल उठने लगे कि आग और आपात स्थिति के लिए तैनात दमकल वाहन का इस्तेमाल निजी काम के लिए कैसे किया गया। मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर बहस छेड़ दी है। स्थानीय लोगों और विपक्षी नेताओं ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें: कटनी: जंगल में चल रही थी कच्ची शराब की फैक्ट्री, पुलिस ने चार हजार किलो महुआ लाहन नष्ट किया, तीन गिरफ्तार

विधायक ने दी सफाई

विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि उन्हें भी सोशल मीडिया के जरिए फायर ब्रिगेड से उनकी गाड़ी धोए जाने वाले वीडियो की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि उनके आवास में पानी की समस्या थी, इसलिए नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ी टंकियों में पानी भरने के लिए पहुंची थी। विधायक के अनुसार टंकियां अधिक ऊंचाई पर होने के कारण फायर ब्रिगेड के जरिए पानी भरा गया।


उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को उनकी गाड़ी फायर ब्रिगेड से धोने के लिए नहीं कहा था। टंकियों में पानी भरने के बाद वाहन धोने की स्थिति कैसे बनी, यह नगर निगम से स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस संबंध में अपने ड्राइवर से जानकारी मिली है और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति नगर निगम के स्पष्टीकरण के बाद ही साफ होगी।

मामला सामने आने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या नगर निगम के दमकल वाहन का इस्तेमाल निर्धारित काम के अलावा किसी निजी जरूरत के लिए किया गया। यदि ऐसा हुआ है तो आदेश किसने दिया और सरकारी पानी, ईंधन तथा वाहन का इस्तेमाल किसकी अनुमति से हुआ, इसकी जांच की मांग उठ रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में किसी जिम्मेदार कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि दमकल वाहन बंगले पर किस उद्देश्य से पहुंचा था और कार धोने की स्थिति कैसे बनी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कर्नाटक की भूतनाला झील में मिले शवों की हुई पहचान:झगड़े के बाद महिला बच्चों समेत दे दी जान, ऐसे हुआ खुलासा – Six Bodies Found In Karnataka Vijayapura Bhutnal Lake Deceased Include Four Women And Two Children

नेपाल में जलप्रलय!:भूस्खलन से नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ा, कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने किया अलर्ट – Flash Floods In Nepal Raise Flood Threat In Kushinagar

ध्रुव जुरैल के टैटू में छिपी कहानी:क्यों दिया ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश, पिता ने बताई पूरी बात – Dhruv Jurel Jai Jawan Jai Kisan Tattoo Prompts Call From Anil Shastri To His Father

महाकाल मंदिर में बवाल:नंदी हॉल में कांवड़ियों ने किया जमकर हंगामा, बैरिकेड तोड़ गर्भगृह में घुसने की कोशिश – Uproar At Mahakal Temple Kanwariyas Created A Massive Ruckus In The Nandi Hall And Attempted To Storm

‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस:यश की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई के साथ की शुरुआत; बंपर ओपनिंग लेकर कमाए इतने – Toxic Movie Box Office Day 1 Yash Kiara Advani Huma Nayanthara Tara Geetu Mohandas Film Opening Day Collection

कुकू कोहली पंचतत्व में विलीन:बेटी ने दिया कंधा, बदहवास नजर आईं अरुणा ईरानी; श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई सेलेब – Aruna Irani Looks Devastated At Husband Kuku Kohli Funeral And Last Rites Katrina And Vicky Pays Tribute

Leave a Comment