लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

1 साल में 10000 बन गए 63000 रुपए, इस मल्टीबैगर स्टॉक में लगाएं पैसा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जो लोग पहले से ही स्टॉक मार्केट में निवेश करते आए हैं, उनके लिए स्वान डिफेंस एंड हेवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड कोई नई कंपनी नहीं है. हां लेकिन ये कह सकते हैं कि इस कंपनी ने जो बाजार में वापसी की है ना वो देखते ही बन रही है. कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन किया है. अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले इसमें 10 हजार रुपये लगाए होते, तो ये रकम बढ़कर करीब 63 हजार हो गई होती. 

इसका मतलब है कि कंपनी में निवेश करने पर करीब 6.3 गुना बढ़ोतरी या 531 प्रतिशत रिटर्न मिला. कंपनी को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने की बड़ी वजह इसका कारोबार तेजी से सुधरना, बड़ा ऑर्डर बुक और डिफेंस व कमर्शियल शिपबिल्डिंग में बढ़ती मौजूदगी है.

ये भी पढ़ें: Cafe में चिकन खाकर बीमार हुई महिला, रेस्टोरेंट पर लगा इतना भारी जुर्माना

बंद होने की कगार पर थी कंपनी
स्वान डिफेंस का पुराना नाम रिलायंस नवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड था. कंपनी ने वित्तवर्ष 2026 में करीब 440 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि एक साल पहले ये सिर्फ 17.5 करोड़ रुपये पर थी. कंपनी का एडजस्टेड मुनाफा करीब 34.5 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, पुराने ऑफशोर सपोर्ट जहाजों की बिक्री से जुड़े एक असाधारण नुकसान का असर कंपनी के कुल मुनाफे पर पड़ा.

कंपनी पर है निवेशकों की नजर
स्वान डिफेंस अब सिर्फ एक बंद पड़ी कंपनी के दोबारा खड़े होने की कहानी नहीं रह गई है. कंपनी कमर्शियल जहाज, डिफेंस शिपबिल्डिंग, शिप रिपेयर और हेवी इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है. तेजी से सुधरता कारोबार, करीब 500 मिलियन डॉलर का ऑर्डर बुक और लगातार मिल रहे एक्सपोर्ट ऑर्डर इसकी ग्रोथ की बड़ी वजह हैं. हालांकि, शेयर में इतनी तेज तेजी के बाद निवेशकों को कंपनी की वित्तीय स्थिति, ऑर्डर की वास्तविक क्रियान्वयन क्षमता और वैल्यूएशन को भी ध्यान से देखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: LPG: रसोई गैस पर भारत का बड़ा फैसला, सप्लाई पर अमेरिका से आई खबर

लगातार मिल रहे ऑर्डर
कंपनी ने अपनी ग्रोथ के बारे में बात करते हुए बताया है कि, वित्तवर्ष 2026 के आखिर तक कंपनी के पास करीब 500 मिलियन डॉलर यानी लगभग 4 हजार करोड़ का ऑर्डर बुक था. इसमें यूरोप की एक कंपनी के लिए 6 केमिकल टैंकर और एनर्जी वन के लिए 4 अमोनिया ड्यूल-फ्यूल बल्क कैरियर बनाने के ऑर्डर शामिल हैं. इसके अलावा ओमान के लिए एक ट्रेनिंग शिप बनाने का डिफेंस एक्सपोर्ट ऑर्डर भी कंपनी के पास है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment