लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन, अजय देवगन को फिल्मों में किया था इंट्रोड्यूस

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया. कुकू कोहली ने अजय देवगन को फिल्मों में लॉन्च किया था. कुकू कोहली को हार्ट अटैक आया था. उनका मुबंई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में निधन हो गया. अशोक पंडित ने उनके निधन की जानकारी दी है.

कुकू की अंतिम यात्रा बुधवार को सुबह 11 बजे उनके घर से शुरू होगी. ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा.

अशोक पंडित ने बताया कुकू की मौत का कारण

हिंदुस्तान टाइम्स से उनके दोस्त और फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कहा, ‘कुकू को कोई बीमारी नहीं थी. उन्हें हार्ट अटैक आय था. उससे पहले वे पूरी तरह स्वस्थ थे. कुकू IFTDA (इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन) के जनरल सेक्रेटरी भी थे.’ कुकू कोहली पॉपुलर एक्ट्रेस ‘अरुणा ईरानी’ के पति हैं. अपनी पहली पत्नी रीटा कोहली से भी उनके दो बच्चे हैं, पूजा और करिश्मा.

पूजा कोहला प्रोड्यूसर हैं. वहीं करिश्मा ने ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया. उन्होंने 2022 में ‘द फ़ेम गेम’ सीरीज को को-डायरेक्ट किया. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर आई थी.

ये भी पढ़ें- ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी ‘टॉक्सिक’? 2026 की इन 8 फिल्मों को चटाएगी धूल!

कुकू कोहली की पहली फिल्म

कुकू कोहली के करियर की बात करें तो डायरेक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ है. इस फिल्म से अजय देवगन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. फिल्म में मधू, अमरीश पुरी, अरुणा ईरानी और जगदीप जैसे स्टार्स थे.

इसके बाद उसी साल उन्होंने ‘कोहराम’ बनाई. 1994 में उन्होंने फिल्म ‘सुहाग’ को डायरेक्ट किया. इस फिल्म में भी अजय देवगन नजर आए थे. अजय के अलावा इसमें अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर और नगमा जैसे स्टार्स थे. ये फिल्म हिट रही थी. इस फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार और अजय देवगन साथ नजर आए थे.

इसके अलावा कुकू ने ‘हकीकत’, ‘जुल्मी’, ‘अनाड़ी नंबर 1’ और ‘ये दिल आशिकाना’ जैसी फिल्में डायरेक्ट की. आखिरी बार उन्होंने फिल्म वो तेरा नाम था डायरेक्ट की थी. ये फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी. 

ये भी पढ़ें- ‘इरुमुडी’ का दुनियाभर में तहलका, बनी रवि तेजा की सोलो हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment