रुड़की में पनियाला रोड पर मंगलवार शाम एक भाई ने एक ही शहर में अलग-अलग स्थानों पर रह रही अपनी दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने दूसरी बहन के पति को भी गोली मारकर घायल कर दिया और वारदात के बाद फरार हो गया। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
घटनाक्रम के अनुसार संगीता उर्फ शकुंतला (50) प्रीत विहार में रह रही थी। मंगलवार शाम करीब 7:20 बजे वह घर से कुछ दूरी पर सेक्टर रोड पर ई-रिक्शा से जा रही थी। इसी दौरान उसका भाई वहां पहुंचा और उस पर गोली चला दी। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी करीब दो किलोमीटर दूर करीब 20 मिनट के अंतराल पर सुभाषनगर पहुंचा, जहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा (42) रहती थी। आरोपी के पहुंचने पर जैसे ही पुष्पा ने दरवाजा खोला, उसने उस पर भी गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर पुष्पा के पति संदीप बाहर आए तो आरोपी ने उन्हें भी कंधे में गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।
अमन हत्याकांड: मौत की तस्दीक होने तक बरसाते रहे गोलियां, रेकी के बाद हुई वारदात; प्रेम प्रसंग से भी जुड़े तार