लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

15 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खोला सीएसके पर जीत का राज, कहा- ‘आज का प्लान बस…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) पर धमाकेदार जीत के साथ की है. आरआर की दमदार जीत में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही. 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले इस खिलाड़ी ने 17 गेंदों पर 52 रन की तूफानी पारी खेली. मैच के बाद वैभव ने अपनी पारी और यशस्वी जायसवाल के साथ साझेदारी पर बात की.

वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “आज का प्लान बस पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करना था. शुरू में विकेट थोड़ा चिपचिपा लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई, बल्ले पर अच्छे से आने लगी.”

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के बारे में वैभव ने कहा, “मैं डिफेंस के बारे में सोचता तो हूं, लेकिन आज हमारा प्लान पावरप्ले में गेम को कंट्रोल करना था, क्योंकि छोटे टारगेट का पीछा करते समय यह दौर बहुत अहम होता है. अगर गेंदबाजी टीम वहां अच्छा करती है, तो गेम उनकी तरफ झुक सकता है, लेकिन हमारा पावरप्ले बहुत अच्छा रहा.”

बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा, “कोचों ने कहा था कि मुझे अपने स्वाभाविक खेल पर टिके रहना चाहिए और हालात के हिसाब से खेलना चाहिए. मेरे ओपनिंग पार्टनर (जायसवाल) हर गेंद के बाद मुझसे बात करते रहते हैं. वह बताते हैं कि सिंगल कब लेना है. मुझे स्ट्राइक देते रहते हैं. अगर गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही हो तो मुझे अपने शॉट्स खेलते रहने के लिए हिम्मत देते हैं.”

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई थी. आरआर ने 12.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया. आरआर के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर प्लेयर ऑफ द मैच रहे. बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए थे. बर्गर ने संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे को आउट किया था.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चेपॉक में फिर चला चेन्नई का जादू, लगातार दूसरी जीत; KKR का हार का ‘चौका’

SRH vs RR Highlights: पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड, मिली सीजन की पहली हार

Praful Hinge Statement: ‘मैंने पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा’, प्रफुल्ल हिंगे ने POTM अवार्ड जीतने के ये क्या कह दिया

SRH VS RCB: ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन, प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब के 4-4 विकेट, सनराइजर्स ने RCB को बुरी तरह रौंदा

IPL 2026: डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर निकाले 8 विकेट, पर जीत के बाद क्या बोल गए कप्तान ईशान, कहा- ‘युवा गेंदबाज कितने भूखे हैं कि…’

Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट… प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी

Leave a Comment