चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2027 से पहले सबसे बड़ा सवाल उसके नए मुख्य कोच को लेकर है। स्टीफन फ्लेमिंग के 18 साल लंबे सफल कार्यकाल के बाद फ्रेंचाइजी को अब उनकी जगह किसी नए चेहरे की तलाश है। कई नामों की चर्चा के बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज और सीएसके के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने ऐसा नाम सुझाया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। हेडन के मुताबिक, मौजूदा आरसीबी मेंटर दिनेश कार्तिक सीएसके के लिए ‘परफेक्ट’ विकल्प हो सकते हैं।