लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Sl Live Score:भारत छह विकेट पर 380 के पार, पंत-जुरेल के बीच 70+ रन की साझेदारी; सारांश पवेलियन लौटे – Ind Vs Sl Test Live Score: India Vs Sri Lanka 2nd Test Day 2 Match Scorecard Ball By Ball Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

11:31 AM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live Score: पंत और जुरेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

भारत ने छह विकेट पर 384 रन बना लिए हैं। फिलहाल ध्रुव जुरेल 43 रन और ऋषभ पंत 44 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 77 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

11:07 AM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live: पंत और जुरेल जमे

भारत ने छह विकेट पर 354 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत 30 रन और ध्रुव जुरेल 27 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को आज एकमात्र झटका सारांश जैन के रूप में लगा और वह छह रन बना सके। पंत और जुरेल के बीच अब तक 40+ रन की साझेदारी भी हो चुकी है।

10:21 AM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live: पंत फिर बल्लेबाजी के लिए आए

ऋषभ पंत को लेकर बड़ी राहत की खबर है। कल शाम चोटिल होने के बावजूद वह बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उन्होंने कभी मैदान छोड़ा भी नहीं था। हर्षा भोगले ने ऑन एयर पुष्टि की कि पंत कल शाम भी बल्लेबाजी के लिए तैयार थे। भारत ने छह विकेट पर 310 से ज्यादा रन बना लिए हैं। अब जुरेल और पंत पर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।

10:12 AM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live: सारांश जैन 6 रन बनाकर आउट

असिथा फर्नांडो ने 86.5 ओवर में सारांश जैन को पवेलियन भेज दिया। ऑफ स्टंप के करीब शॉर्ट और तेज गेंद पर जैन उछाल से असहज हो गए और गेंद सीधे कैमिल मिशारा के हाथों में चली गई। सरांश जैन 8 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें एक चौका शामिल रहा। अब ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल क्रीज पर मौजूद हैं।

09:59 AM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live: दूसरे दिन का खेल शुरू

दूसरे दिन के पहले सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारत ने पांच विकेट पर 300 से आगे खेलना शुरू किया है। सारांश जैन और ध्रुव जुरेल क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया का लक्ष्य स्कोर को 400 के पार पहुंचाने पर होगा। सारांश भी अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाने की कोशिश करेंगे। लाहिरू कुमारा ने दूसरे दिन के पहले ओवर में गेंदबाजी की।

09:30 AM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live: भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा

श्रीलंका में भारत का पहले दिन का स्कोर – पिछले छह टेस्ट (कम से कम 50 ओवर फेंके गए)

टेस्ट स्थान डे-1 पर

भारत का स्कोर

नतीजा
2015 कोलंबो 319/6 जीत
2017 गॉल 399/3 जीत
2017 कोलंबो 344/3 जीत
2017 पल्लेकेले 329/6 जीत
2026 गॉल 288/2 जीत
2026 कोलंबो 300/5 ?

श्रीलंका में भारत का पहले दिन बल्ले से दबदबा पिछले कुछ वर्षों से कई बार देखने को मिला है। पहले दिन कम से कम 50 ओवर गेंदबाजी वाले पिछले छह टेस्टों में भारत ने पांच बार 300 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 2017 में गॉल में 399/3 भारत का सबसे बड़ा स्कोर रहा, जबकि 2026 में गॉल टेस्ट में 288/2 के बाद भारत ने मुकाबला जीता। अब कोलंबो सिंहलीज मैदान में 300/5 का स्कोर है, यानी भारत एक बार फिर मजबूत स्थिति में है।

09:27 AM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live: पहले दिन का खेल

देवदत्त पडिक्कल के लगातार दूसरे टेस्ट शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवर में 5 विकेट पर 300 रन बना लिए थे। पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 193 गेंदों पर 117 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जमाया। उन्होंने 108 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके शामिल थे। गिल और पडिक्कल के बीच तीसरे विकेट के लिए 120 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।

पडिक्कल का लगातार दूसरा शतक

पडिक्कल ने धैर्य और संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का शानदार शतक पूरा किया। यह उनका लगातार दूसरा टेस्ट शतक है। उनकी 117 रन की पारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

09:27 AM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live: पहले दिन का खेल

गिल ने भी जड़ा अर्धशतक

कप्तान शुभमन गिल ने भी अच्छी पारी खेली और 50 रन बनाए। हालांकि अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद वह आउट हो गए। उन्हें श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने विकेट के पीछे कैच कराया। गिल के आउट होने के समय भारत का स्कोर 187 रन था।

जडेजा और जायसवाल का भी योगदान

भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 45 रन, जबकि रवींद्र जडेजा ने 43 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। दोनों की पारियों ने भारतीय पारी को मजबूती दी। दिन का खेल खत्म होने तक ध्रुव जुरेल सात रन और सारांश जैन चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 46 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

09:21 AM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत छह विकेट पर 380 के पार, पंत-जुरेल के बीच 70+ रन की साझेदारी; सारांश पवेलियन लौटे

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने सीरीज में पहले ही 1-0 की बढ़त बना रखी है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। फिलहाल भारत की पहली पारी जारी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar:दानापुर में लड़की पर फायरिंग, बचने के लिए दुकान में छिपी; पीछा कर आए बदमाशों ने फिर मारी गोली – Danapur Patna Arya Samaj Road Firing Girl Rapido Driver Shot Love Affair Cctv

‘जल’ रोड बनी दिल्ली:भारी बारिश से जलभराव, जाम से रेंगते दिखे वाहन; दिल्ली एयरपोर्ट से कुल 14 उड़ानें डायवर्ट – Delhi Airport Total 14 Flight Diverted Due To Heavy Rain In Delhi-ncr

Kriti Sanon:विवादों में आया कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला विज्ञापन, इस बात के लिए हुईं ट्रोल; कईयों ने दिया साथ – Kriti Sanon Trolled Due To Raksha Bandhan Ad Fans Say She Is Wearing Bad Outfit

‘कमरा आवंटित था, फिर बाहर क्यों?’:महुआ मोइत्रा पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट; अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार – Mahua Moitra Moves Supreme Court Over Alleged Eviction From Circuit House Updates Hindi

‘खून बहता रहा तो बदल जाएगा नक्शा’:आसिम मुनीर को पाकिस्तानी सांसद ने दिखाया आईना, 1971 के जंग की दिलाई याद – If Bloodshed Continues Map Will Change Pakistani Mp Fazlur Rehman Holds Mirror To Asim Munir Reminds 1971 War

कर्नाटक:वाल्मीकि निगम घोटाले पर Bjp का शक्ति प्रदर्शन, नागेंद्र के इस्तीफे पर अड़ी पार्टी; Ct रवि हिरासत में – Karnataka Bjp Protest Over Valmiki Corporation Scam, Demands Minister B Nagendra Resignation

Leave a Comment