
- जापान के होक्काइडो में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया।
- इससे पहले टोक्यो में 5.9 तीव्रता के झटकों से 30 घायल।
- भूकंप से ट्रेन सेवाएं प्रभावित, सरकार ने टास्क फोर्स बनाई।
जापान के होक्काइडो प्रांत में रविवार (23 अगस्त, 2026) को एक बार फिर से भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, होक्काइडो में भूकंप के दूसरे झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 रिकॉर्ड की गई है. भूकंप का ये दूसरा झटका स्थानीय समय के मुताबिक रात 10:45 बजे महसूस किया गया.
विभाग के मुताबिक, दूसरे भूकंप का केंद्र होक्काइडो के उराकावा के तट से दूर समुद्र के नीचे 40 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया. हालांकि, अभी तक सुनामी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. इसके पीछे कारण बताया गया कि भूकंप की तीव्रता 7 के स्केल पर 4 दर्ज की गई.
5.9 तीव्रता का आया था पहला भूकंप
क्योडो न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान के होक्काइडो में आए दूसरे भूकंप से पहले देश के पूर्वी हिस्से में कुछ घंटे पहले 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे राजधानी टोक्यो में काफी अफरातफरी जैसा माहौल हो गया और भूकंप के तेज झटकों की वजह से टोक्यो में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए.
एसोसिएटेड प्रेस ने अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट किया कि टोक्यो में जब भूकंप के पहले जोरदार झटके महसूस किए गए थे, उस वक्त ज्यादातर तब घायल हुए जब वे सो रहे थे और अचानक आए भूकंप के झटकों से घबराकर अपने बेड से उठने की कोशिश में गिर गए या फिर किसी चीज से टकरा गए.
https://www.youtube.com/watch?v=YCDPZeVnznY
भूकंप के झटकों की वजह से कई सेवाएं प्रभावित
जापान में आए पहले भूकंप के तेज झटकों की वजह से राजधानी टोक्यो समेत कई अन्य इलाकों में ट्रेन समेत कई सेवाएं प्रभावित हुईं. टोक्यो और नरीता एयरपोर्ट को जोड़ने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में चलने वाली अन्य लोकल ट्रेनों की सेवाओं में भी देरी हुई. हालांकि, शिंकानसेन बुलेट ट्रेनों का बिना किसी दिक्कत के सामान्य रूप से संचालन जारी रहा. वहीं, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने बताया कि सरकार ने भूकंप से हुए संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है.
यह भी पढ़ेंः PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!

