लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- ‘मैं भी काफी कंफ्यूज था’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


सिंगर शान ने हाल ही में अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के फैसले पर रिएक्ट किया है. उन्होंने बताया कि एक समय पर उन्होंने भी कुछ ऐसा ही करने के बारे में सोचा था. शान ने अपने करियर को याद करते हुए बताया कि वो फिल्मों में अलग-अलग तरह के गाने गाते रहे. 

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग रिटायरमेंट पर बोले शान
कोमल नाहटा से बातचीत में शान से अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट के फैसले के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘ऐसा नहीं है कि उन्होंने गाना छोड़ दिया है. वो गा रहे हैं और मुझे लगता है कि वो प्लेबैक सिंगिंग भी खूब कर रहे हैं. ऐसी बात नहीं है.’ 

जब उनसे पूछा गया कि अरिजीत ने सिंगिंग क्यों छोड़ा, तो शान ने जवाब दिया, ‘इस सवाल का जवाब सिर्फ वही दे सकते हैं. हालांकि, उन्होंने कई गाने रिकॉर्ड किए हैं जो अभी रिलीज होने बाकी हैं. इसलिए, अगले दो सालों में आपको अरिजीत सिंह के कई गाने सुनने को मिलेंगे.’

करियर को लेकर कन्फ्यूज थे शान
उन्होंने आगे कहा, ‘क्या पता, वो अपना मन बदल लें. पत्थर की लकीर पे थोड़ी किसी ने लिख दिया है.’ उन्होंने आगे बताया कि करीब 33-34 साल की उम्र में वो भी इसी तरह के कन्फ्यूजन से गुजर चुके हैं. उस वक्त वो हर तरह के गाने गा चुके थे और 2-3 बड़े अवॉर्ड भी जीत चुके थे. साथ ही, शान समाजसेवा की ओर भी काफी झुकाव रखते थे और उन्हें लगता था कि अब समाज के लिए भी कुछ करना चाहिए.’

ये भी पढ़ेंः ‘ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं…’, कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार

अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान का रिएक्शन, बोले- 'मैं भी काफी कंफ्यूज था

सिंगर ने कहा, ‘अपने काम की वजह से मेरे पास इसके लिए समय नहीं था. मुझे अक्सर लगता था कि मैं बस एक काम से दूसरे काम की तरफ लगातार भागता जा रहा हूं.’

सिंगर KK और सोनू निगम देते थे सलाह
शान ने याद करते हुए बताया कि उनके साथी सिंगर KK और सोनू निगम उन्हें अक्सर सलाह देते थे, ‘हर तरह के गाने मत गाओ, अपना स्टैंडर्ड बनाए रखो भाई.’ लेकिन शान का कहना था कि अगर कोई प्यार से बुलाता है तो वो मना कैसे कर सकते हैं. उनके पिता मानस मुखर्जी भी इंडस्ट्री से जुड़े थे, इसलिए उनके पिता के साथी और उनके बच्चे भी शान से गाने के लिए कहते थे और उन्हें मना करना मुश्किल होता था.

शान ने मजेदार किस्सा सुनाते हुए बताया कि जब वो घर लौटते थे तो उनकी पत्नी पूछती थीं, ‘आज क्या गाया?’ इस पर शान कहते थे, ‘याद नहीं आ रहा.’ इससे उनकी पत्नी को शक होने लगता था. शान ने कहा कि यही वो समय था जब वो सोचने लगे थे कि आखिर वो कर क्या रहे हैं.

सिंगर शान का वर्क फ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो शान ने अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ के गाने ‘मेरा हीरो है वो’ को अपनी आवाज दी है.

ये भी पढ़ेंः ‘और कितना तेज चाहिए?’ मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया ‘फ्लर्ट’ तो करने लगे ब्लश



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment