यूएस से तनाव और मक्का एग्रीमेंट के बीच मुस्लिम देशों की घेराबंदी मिडिल ईस्ट में शुरू हो चुकी है. खबर है कि ईरान को मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट में शामिल होने के लिए ऑफिशियली इनविटेशन मिला है. इससे पहले इस एग्रीमेंट पर पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब ने साइन किए हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर भी तेहरान पहुंच रहे हैं. हालांकि, यह उनका दौरा क्षेत्रीय इलाकों में शांति स्थापित करने पर जोर देने को लेकर है.
अल मयादीन की शनिवार को आई एक रिपोर्ट की मानें तो ईरानी संसद की न्यूज एजेंसी के चीफ मेहदी रहीमी ने इस इनविटेशन के बारे में जानकारी साझा की है. अधिकारी ने यह भी बताया कि इस प्रस्ताव पर फिलहाल विचार किया जा रहा है.
इधर, पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब में 7 अगस्त को एक ज्वाइंट डिफेंस एग्रीमेंट साइन हुआ है. एएफपी रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय और सऊदी प्रेस एजेंसी की तरफ से बयान में इन देशों ने मक्का जाइंट डिफेंस एग्रीमेंट पर साइन करने की घोषणा की है. इसके तहत अगर किसी भी देश में एक बार फिर से सशस्त्र हमला होता है, तो उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति एक तरफ तो हॉर्मुज पर अमेरिकी कब्जे का दावा कर रहे हैं, तो वहीं उन्होंने इस कदम का स्वागत भी किया है. उन्होंने कहा है कि वे खुश हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि यह देखकर बहुत खुशी हुई कि सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान ने हाल ही में और आखिरकार मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट पर साइन कर लिए हैं. उन्होंने इसे सहासिक और ऐतिहासिक कदम करार दिया है. इधर, बांग्लादेश भी इस समझौते में शामिल होने को लेकर सकारात्मक नजर आ रहा है. विदेश मामलों के नव नियुक्त राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने इस समझौते में शामिल होने को लेकर यह बयान दिया है. न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश राजनयिक बातचीत के माध्यम से पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को भी मजबूत करेगा.
वेनेजुएला बनाने की कोशिश थी, तेहरान के लोगों डटकर सामना किया

राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने बयान जारी करते हुए, ईरान के लोगों की तारीफ की है. उन्होंने अपने देशवासियों के लोगों की हिम्मत और ताकत की दाद दी है. साथ ही कहा है कि वेनेजुएला जैसे हालात बनने की उम्मीद थी, लेकिन ईरान अटैक का बहादुरी से सामना किया.
राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने रविवार को गवर्नमेंट वीक की शुरुआत के मौके पर भाषण देते हुए पेजेश्कियान ने बातें कही हैं. उनके भाषण के दौरान सरकारी ब्रॉडकास्टर प्रेस टीवी ने प्रसारित किया है.
ईरानी राष्ट्रपति ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान को एक और वेनेजुएला बनाने की कोशिश की. इसके बजाय ईरान एक ऐसी ताकत बनकर उभरा, जिसने अपने प्रतिरोध, एकजुटता और एकता से दुनिया को हैरान कर दिया. हमारे लोगों ने कुछ असाधारण हासिल किया है.
उन्होंने कहा, दुश्मन की तरफ से छेड़ गई पूरी तरह से आर्थिक जंग का सामना करने के लिए हमें एक साथ खड़ा होना होगा. ठीक वैसे ही जैसे हमने अमेरिका और इजरायल के युद्ध के दौरान एक दूसरे का समर्थन और मदद की थी.
ईरान के राष्ट्रपति ने की एकजुटता और एकता बनाए रखने की अपील
पेजेश्कियान ने लीडरशिप के तरफ से दिखाए गए रास्ते पर चलने और एकजुटता और एकता बनाए रखने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि अगर हम समझदारी से काम लें, तो कई भी ताकत हमें घुटने टेकने या बेबस होने पर मजबूर नहीं कर सकती. लेकिन इसके लिए एकता, एकजुटता और सहानभूति की जरूरत है. साथ ही हमारे नेता का अनुसरण करने और सही रास्ते पर चलने की भी आवश्यकता है. पेजेश्कियान का यह बयान लगातार पश्चिम एशिया में बने तनाव के बीच आया है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर हॉर्मुज को बताया अपना इलाका
इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से एक फोटो शेयर करते हुए, इसमें रणनीतिक रूप से हॉर्मुज को अमेरिका का नया इलाका बताया गया है. ईरान ने फिर कहा है कि जबतक अमेरिका अपना रुख नहीं बदलता, तबतक यह अहम समुद्री रास्ता बंद रहेगा.
इधर ट्रंप ने जो पोस्ट किया है, उससे पहले उन्होंने 18 अगस्त को एक ग्राफिक्स शेयर किया था. इसमें पहले उन्होंने हॉर्मुज पर अपना अधिकार जताने की बात कही थी. 14 अगस्त को लॉन्ग आइलैंड पर ट्रंप ने एक इवेंट को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत जल्द मैं हॉर्मुज को अमेरिका का इलाका घोषित कर दूंगा.
ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसेन रेजाई ने की आलोचना
ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसेन रेजाई ने हॉर्मुज के रास्ते के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति के बयानों की कड़ी आलोचना की थी. साथ ही वॉशिंगटन के क्षेत्रीय दावों को खारिज कर दिया था.
रेजाई ने अपने बयान में कहा था कि हॉर्मुज को फिर से खोलने में अमेरिका की नाकामी और उस पर अपना मालिकाना हक जताने के दावे के बीच का अंतर वॉशिंगटन और हॉर्मुज के बीच की 7 हजार मील की दूरी से भी ज्यादा है. उन्होंने आगे अपने बयान में कहा था कि फारस की खाड़ी में पोस्ट अमेरिकन ऑर्डर में आपका स्वागत है. यानी अमेरिका के दबदबे के बाद के दौर में आपका स्वागत है.

