जोधपुर के गांधी शांति प्रतिष्ठान में आशुतोष रांका के कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। कार्यक्रम में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद माहौल गरमा गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोकने का प्रयास किया।

कार्यकर्ताओं को रोकने पहुंची पुलिस, धक्का-मुक्की से बिगड़ा माहौल
भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच रोकने को लेकर धक्का-मुक्की हो गई। कुछ देर तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस पकड़कर अपने साथ ले गई।
कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात
हंगामे की सूचना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी और जवान स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
क्या बोले पुलिस अधिकारी?
घटना पर जोधपुर डीसीपी ईस्ट मनीष चौधरी ने कहा कि कुछ लोगों ने आयोजन स्थल की 4 फीट ऊंची सुरक्षा दीवार को कूदकर अंदर घुसने का प्रयास किया। इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7-8 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में मारपीट होने की कोई भी आधिकारिक सूचना पुलिस को नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी कोई शिकायत या जानकारी बाद में सामने आती है, तो कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
खबर अपडेट हो रही है…

