लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘अरुणाचल की नदियों में तैरना बच्चों का खेल’:किरेन रिजिजू ने राहुल पर कसा तंज, बोले- उनको ट्रेनिंग की जरूरत – Child’s Play For Me, Rahul May Need Training: ‘khiladi’ Rijiju On Swimming In Arunachal Rivers

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा करते हैं। वह तैराकी और जिउ-जित्सु जैसी गतिविधियों का भी जिक्र कर चुके हैं। अब केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को अरुणाचल प्रदेश की तेज बहती नदियों में उतरने से पहले प्रशिक्षण लेने की सलाह दी है। हालांकि, किरेन रिजिजू ने यह बात मजाकिया अंदाज में कही।

यह भी पढ़ें- सीएम फडणवीस राहुल गांधी पर हमलावर: बोले- उनका महिला सशक्तीकरण का रुख पाखंडी, कांग्रेस को बताया दिशाहीन दल

मैं अरुणाचल का खिलाड़ी हूं- रिजिजू

किरेन रिजिजू ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अरुणाचल प्रदेश की एक नदी में तैरते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि कई लोग उनकी तैराकी की तुलना राहुल गांधी से कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए यह बचपन से ही सामान्य गतिविधि रही है। उन्होंने खुद को अरुणाचल का खिलाड़ी बताते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां उनके लिए बच्चों के खेल जैसी हैं।

गहरी नदियों में उतरने से पहले सावधानी जरूरी

किरेन रिजिजू ने लोगों को चेतावनी भी दी कि अगर किसी को तैरना नहीं आता है तो उसे गहरे पानी में नहीं उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश की नदियां काफी बड़ी और गहरी हैं और इनमें कई लोग डूब चुके हैं। उन्होंने एक अन्य वीडियो में समझाया कि तेज बहाव वाली नदी में तैरना स्विमिंग पूल या शांत पानी में तैरने से बिल्कुल अलग होता है। उनके मुताबिक, तेज बहाव वाली नदी में तैरते समय सिर पानी से ऊपर रखना चाहिए और शरीर को ज्यादा सीधा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता वाली तैराकी में शरीर को सीधा रखने का तरीका अलग होता है। किरेन रिजिजू ने इसी अंदाज में कहा, ‘मैं यहां का खिलाड़ी हूं’।

राहुल-रिजिजू के बीच पहले भी हो चुकी है फिटनेस पर बातचीत

राहुल गांधी और किरेन रिजिजू के बीच फिटनेस को लेकर पहले भी मजाकिया बातचीत हो चुकी है। पिछले साल दिसंबर में किरेन रिजिजू ने संसद में राहुल गांधी के साथ हुई बातचीत का वीडियो साझा किया था। उन्होंने उस समय कहा था कि बातचीत राजनीति पर नहीं, बल्कि फिटनेस पर हुई है। बताया गया कि राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू से उनके व्यायाम के बारे में पूछा था और साथ में वर्कआउट करने का सुझाव दिया था। दोनों के बीच मार्शल आर्ट को लेकर भी बातचीत हुई थी। राहुल गांधी ने जिउ-जित्सु की ट्रेनिंग साथ करने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें- Mumbai: मुंबई में एनआरआई लड़की के हिट-एंड-रन मामले में बाइकर गिरफ्तार, इंजीनियरिंग का छात्र निकला आरोपी

जिउ-जित्सु को लेकर भी हुई थी नोकझोंक

फरवरी में बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी ने लोकसभा में किरेन रिजिजू के साथ हुई इसी बातचीत का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि किरेन रिजिजू ने उनसे पूछा था कि वह खुद को फिट कैसे रखते हैं। राहुल ने उन्हें अपने जिउ-जित्सु अभ्यास के बारे में बताया था। इसके बाद जून में किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को उनके 56वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी थीं। जवाब में राहुल गांधी ने मजाकिया अंदाज में पूछा था कि दोनों की जिउ-जित्सु की ट्रेनिंग कब होगी। अब अरुणाचल की नदी में किरेन रिजिजू की तैराकी के वीडियो और राहुल गांधी के संदर्भ ने दोनों नेताओं के बीच फिटनेस को लेकर चल रही ये हल्की नोकझोंक फिर चर्चा में है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ratlam:पैराडाइज वैली में पिकनिक मनाने पहुंचे दो शिक्षकों व एक छात्र की डूबने से मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा – Two Teachers And A Student On Picnic Died By Drowning At Paradise Valley; Accident Occurred After They Slipped

Explainer:चांद के दक्षिणी ध्रुव में भारत से पिछड़ा चीन कैसे कर रहा बराबरी की कोशिश, क्या है मिशन, कितना अहम? – China Change 7 Moon Mission South Pole Ice Water Exploration India Chandrayaan 3 Comparison Explainer

रक्षा मंत्रालय की Aso की मौत:तीन माह गर्भवती नाजिया की चार माह पहले हुई थी शादी, शारीरिक उत्पीड़न के भी आरोप – Fir Registered Against Husband And In-laws In Alleged Suicide Case Of Ministry Of Defence Employee In Bharthal

Asha Singh:90 के दशक की चर्चित अभिनेत्री आशा सिंह का निधन, लंबे समय से इस बीमारी से जूझ रही थीं – Veteran Film And Tv Actress Asha Singh Passes Away After Lung Infection

‘देश में H1n1 का कोई नया स्ट्रेन नहीं’:स्वाइन फ्लू को लेकर Icmr का बड़ा बयान, 2025 से ही मौजूद है वायरस – Icmr Clarifies No New H1n1 Swine Flu Strain In India Symptoms Vaccine Update

हरिद्वार:कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ‘मैं ओछे लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता’ – Swami Ramdev Reacting To Remarks Of Bjp Leader Kangana Ranaut Statement In Haridwar

Leave a Comment