
Online Rakhi Shopping: रक्षाबंधन का त्योहार करीब आते ही बाजार में राखियों की खूब खरीदारी शुरू हो जाती है. आजकल समय की कमी के चलते बहुत से लोग बाजार जाने के बजाय ऑनलाइन ही राखी ऑर्डर कर लेते हैं.
ऑनलाइन शॉपिंग आसान भी है और इसमें घर बैठे कई तरह की राखियां देखने को मिल जाती हैं. लेकिन जल्दी में राखी ऑर्डर करते समय कुछ छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. इसलिए ऑर्डर करने से पहले इन जरूरी बातों की जांच जरूर कर लें.
रेटिंग जरूर देखें (Online Rakhi Shopping)
ऑनलाइन राखी खरीदते समय सबसे पहले यह देखें कि प्रोडक्ट किस विक्रेता से मिल रहा है. केवल कम कीमत देखकर ऑर्डर न करें. विक्रेता की रेटिंग, रिव्यू और दूसरे ग्राहकों की प्रतिक्रिया जरूर पढ़ें. अगर किसी प्रोडक्ट पर लगातार खराब रिव्यू मिल रहे हैं या लोगों ने क्वालिटी को लेकर शिकायत की है, तो ऐसे प्रोडक्ट से दूरी बनाना बेहतर है.
फोटो देखकर तुरंत फैसला न करें
ऑनलाइन राखी की तस्वीर देखकर वह काफी सुंदर लग सकती है, लेकिन असली प्रोडक्ट का साइज, रंग और डिजाइन थोड़ा अलग हो सकता है. इसलिए प्रोडक्ट की पूरी डिटेल्स पढ़ें. राखी का साइज, धागे की लंबाई, इस्तेमाल की गई सामग्री और पैक में कितनी राखियां मिल रही हैं, यह जरूर चेक करें.

रिटर्न और रिफंड की शर्तें पढ़ें (Online Rakhi Shopping)
कई बार राखी पसंद नहीं आती या डिलीवरी के दौरान उसका पैकेट खराब हो जाता है. ऐसे में रिटर्न या रिफंड की सुविधा काम आती है. लेकिन हर ऑनलाइन प्रोडक्ट पर रिटर्न की सुविधा जरूरी नहीं होती. इसलिए पेमेंट करने से पहले रिटर्न, रिप्लेसमेंट और रिफंड की शर्तें जरूर पढ़ें.
बहुत सस्ता ऑफर देखकर सावधान रहें
अगर किसी वेबसाइट या लिंक पर राखी बाकी जगहों के मुकाबले बहुत ही कम कीमत में मिल रही है, तो तुरंत खरीदारी न करें. पहले वेबसाइट की जांच लें. अनजान लिंक पर अपनी बैंक डिटेल, कार्ड की जानकारी या ओटीपी शेयर करने से बचें.
पैकेज मिलने पर तुरंत कर लें जांच
राखी की डिलीवरी होने के बाद पैकेट खोलकर प्रोडक्ट (Online Rakhi Shopping) को अच्छी तरह देख लें. जांच लें कि वही डिजाइन आया है जो आपने ऑर्डर किया था और राखी टूटी या खराब तो नहीं है. अगर प्रोडक्ट में कोई समस्या है, तो तुरंत उसकी फोटो या वीडियो लेकर रखें. जरूरत पड़ने पर यही चीज रिटर्न या शिकायत के समय काम आ सकती है.
यह भी पढ़ें: कम बजट में भी बनाएं रक्षाबंधन खास, 1000 रुपये के अंदर दें ये प्यारे गिफ्ट्स
The post राखी ऑर्डर करने से पहले इन चीजों को जरूर करें चेक, नहीं होगा नुकसान appeared first on Prabhat Khabar.
