SBC Recruitment 2026: रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले शिप बिल्डिंग सेंटर (SBC), विशाखापत्तनम ने ग्रुप ‘सी’ के 10 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कंस्ट्रक्शन असिस्टेंट ‘ए’, कंस्ट्रक्शन हैंडलर, फायर इंजन ड्राइवर और सिविल मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर के पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 अगस्त 2026 से 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
क्या है आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता?
पद |
योग्यता |
कंस्ट्रक्शन असिस्टेंट ‘ए’ (फिटर) |
10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई/एनएसी या समकक्ष प्रमाणपत्र और 2 साल का कार्य अनुभव होना आवश्यक है। |
कंस्ट्रक्शन हैंडलर (इलेक्ट्रीशियन) |
उम्मीदवार का 10वीं पास होना और मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है। |
फायर इंजन ड्राइवर (OG) |
10वीं पास होना चाहिए। उम्मीदवार के पास भारी वाहन (Heavy Motor Vehicle) चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के मैकेनिज्म की जानकारी और भारी वाहन चलाने का कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए। शारीरिक रूप से फिट होना भी जरूरी है। |
सिविल मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (OG) |
10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उनके पास लाइट मोटर व्हीकल/मोटर कार का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की तकनीकी जानकारी और मोटर कार चलाने का कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए। भारी वाहन का लाइसेंस होने पर प्राथमिकता दी जाएगी। |