लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mohan Bhagwat:मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर क्यों बढ़ा विवाद? Uscirf की मांग पर हिंदू संगठन ने जताई आपत्ति? – Mohan Bhagwat Us Visit Why Did Uscirf Oppose Rss Chief America Visit Hindu Group Raises Objection

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिका स्थित हिंदू हितों की पैरवी करने वाले संगठन हिंदूपैक्ट ने अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग यानी यूएससीआईआरएफ के कुछ सदस्यों के रुख की आलोचना की है। यूएससीआईआरएफ के अध्यक्ष आसिफ महमूद और आयुक्त जीन मिल्स ने भागवत के न्यूयॉर्क दौरे का विरोध किया है। उन्होंने अमेरिकी सरकार से आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की है। इसके बाद हिंदूपैक्ट ने इसे लेकर कड़ा विरोध जताया।

हिंदूपैक्ट ने यूएससीआईआरएफ के रुख पर क्या कहा?

हिंदूपैक्ट के संस्थापक और अध्यक्ष अजय शाह ने कहा कि यूएससीआईआरएफ ने अपने दायित्व की गरिमा को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग के अध्यक्ष जब भारत और आरएसएस के बारे में बोलते हैं तो उनका रुख एक बहुलतावादी अमेरिकी आयोग के प्रमुख से ज्यादा हिंदू विरोधी विचार रखने वाले व्यक्ति जैसा लगता है। शाह ने कहा कि अमेरिकी हिंदू अपने धर्म, संस्थाओं और भारत की लोकतांत्रिक आवाज को बदनाम करने की कोशिश को स्वीकार नहीं करेंगे।

भागवत और आरएसएस के समर्थन में क्या तर्क दिया गया?

अजय शाह ने आरएसएस के सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन दशकों से राहत कार्य, शिक्षा, गांवों के विकास और सामाजिक संगठन के क्षेत्र में काम करता रहा है। उनके मुताबिक, इन कार्यों के रिकॉर्ड को विरोधी बयानों से मिटाया नहीं जा सकता। हिंदूपैक्ट ने कहा कि वह यूएससीआईआरएफ के उस प्रयास को स्वीकार नहीं करता, जिसके जरिए भागवत के दौरे की वैधता पर सवाल उठाया जा रहा है। संगठन ने अमेरिकी निर्वाचित प्रतिनिधियों और सामुदायिक नेताओं से भी ऐसे रुख को खारिज करने की अपील की है।

किन संगठनों ने भागवत के दौरे का विरोध किया?

भागवत के अमेरिका दौरे का विरोध केवल यूएससीआईआरएफ के दो सदस्यों तक सीमित नहीं है। काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस, हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स और इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल ने भी उनके दौरे का विरोध किया है। हिंदूपैक्ट ने इन संगठनों के रुख पर भी आपत्ति जताई। अजय शाह ने आरोप लगाया कि ये संगठन हिंदू पहचान की मुखर अभिव्यक्ति को चरमपंथ के रूप में पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि भागवत जैसे महत्वपूर्ण हिंदू संगठन के प्रमुख का अमेरिका दौरा इस तरह के आरोपों से नहीं रोका जाना चाहिए।

आरएसएस सदस्यों पर प्रतिबंध की मांग

यूएससीआईआरएफ कमिश्नर जीन मिल्स ने कहा कि आरएसएस नेताओं को, भले ही वे भारत सरकार से जुड़े हों, हाई-लेवल मीटिंग या राजनयिक सम्मान नहीं दिया जाना चाहिए। इसके बजाय, अमेरिकी सरकार (USG) को उन आरएसएस सदस्यों पर प्रतिबंध लगाने पर ध्यान देना चाहिए, जो फ्रीडम ऑफ रिलिजन ऑर बिलीफ यानी धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार पाए गए हैं।  यूएससीआईआरएफ ने आसिफ महमूद और जीन मिल्स की इन टिप्पणियों को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है।

क्या विवाद अब अमेरिका में भारत और हिंदू संगठनों को लेकर बड़ी बहस बनेगा?

मामले ने अमेरिका में भारत, आरएसएस और हिंदू संगठनों को लेकर चल रही बहस को फिर सामने ला दिया है। एक तरफ यूएससीआईआरएफ के सदस्यों और कुछ संगठनों ने भागवत के दौरे का विरोध करते हुए आरएसएस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर हिंदूपैक्ट ने इसे पक्षपातपूर्ण और हिंदू विरोधी रुख बताते हुए खारिज किया है। संगठन ने कहा कि अमेरिकी हिंदू अपने धर्म और संस्थाओं को लेकर किसी बाहरी अनुमति के मोहताज नहीं हैं। फिलहाल भागवत के दौरे को लेकर दोनों पक्षों के रुख ने अमेरिका में राजनीतिक और सामुदायिक बहस को तेज कर दिया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jammu:किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म, गर्भपात के समय हालत बिगड़ने से मौत; आरोपी हेडमास्टर गिरफ्तार-निलंबित – Student In Kishtwar Dies After Condition Worsens During Abortion

Javelin:नीरज चोपड़ा ने लुसाने में दिखाया दम, सीजन का सर्वश्रेष्ठ 88.05 मी. थ्रो; श्रीलंका के रुमेश बने विजेता – Neeraj Chopra Javelin Highlights Lausanne Diamond League Results Record Javelin Throw

Jammu:गुरु का चोला, भरोसे का फायदा… 84 की उम्र में नाबालिग से बार-बार दुष्कर्म, 10 साल कठोर कारावास बरकरार – The Jammu & Kashmir And Ladakh High Court Upheld The Sentence

Womens Hockey World Cup:नीदरलैंड्स से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका – Womens Hockey World Cup: India Lose 0-2 To Netherlands, Semis Hopes Take A Hit Match Updates And Highlights

दिल्ली:सर गंगा राम अस्पताल की 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस – 19-year-old Nursing Student From Sir Ganga Ram Hospital Commits Suicide In Hostel

Neeraj Chopra Javelin Live:लुसाने डायमंड लीग में आज चुनौती पेश करेंगे नीरज, थोड़ी देर में होगी शुरुआत – Neeraj Chopra Javelin Live Updates Lausanne Diamond League Results Commentary From Javelin Throw Event

Leave a Comment