लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय गैंगस्टर के पैर अब विदेशों में भी फैलते जा रहे हैं. इन पर शिकंजा कसने के लिए अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने काम करना शुरू कर दिया है. FBI लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कमल नाम के एक भारतीय नागरिक की तलाश कर रही है. कमल पर विदेश में बैठकर आपराधिक गिरोह चलाने और जबरन वसूली (रंगदारी) की साजिश रचने का आरोप है.

गिरफ्तारी का वारंट हुआ जारी
कैलिफोर्निया की एक अदालत ने 1 जुलाई को कमल के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था. उस पर डरा-धमकाकर पैसे वसूलने (extortion) की साज़िश का मामला दर्ज है. FBI के अनुसार, ‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग’ की शुरुआत भारत के पंजाब राज्य से हुई थी, लेकिन अब यह अमेरिका के कैलिफोर्निया और अन्य इलाकों तक अपने पैर फैला चुका है.

ऐसे दें जानकारी

एफबीआई कमल को पकड़ने के लिए लोगों से मदद मांग रही है. उन्होंंने कहा है कि किसी के पास कमल के बारे में कोई जानकारी है, तो वह FBI के स्थानीय दफ़्तर, अमेरिकी दूतावास या उनकी वेबसाइट (tips.fbi.gov) पर जाकर जानकारी दे सकता है. सोशल मीडिया पर कमल की फोटो के साथ एक पोस्ट भी शेयर किया है. इस फोटो के जरिए लोग एफबीआई की मदद कर पाएंगे.

FBI ने पिछले कुछ महीनों में बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के कई गुर्गों को गिरफ्तार किया है और संगठित अपराध के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. एफबीआई ने पहले जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप से जुड़े मेजर सिंह को वांटेड घोषित किया था. मेजर सिंह पर  संगठित अपराध साजिश, बिना लाइसेंस हथियार कारोबार, मादक पदार्थों की तस्करी और नियंत्रित पदार्थों के वितरण जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. 

ये भी पढ़ें: इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment