लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pgcil:सरकारी बिजली कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, हर महीने 17500 रुपये तक स्टाइपेंड, कौन कर सकता है आवेदन? – Pgcil Powergrid Apprentice Recruitment 2026: Apply For Iti, Diploma And Graduate Apprenticeships

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

POWERGRID Apprentice 2026: पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने एक साल के अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती उत्तरी क्षेत्र-I और उत्तरी क्षेत्र-II के तहत आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट स्तर के उम्मीदवारों के लिए है। उत्तरी क्षेत्र-I और उत्तरी क्षेत्र-II में कुल मिलाकर 59 रिक्तियां भरी जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 10 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

कितनी योग्यता पर कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

पावरग्रिड ने आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट स्तर के लिए अलग-अलग स्टाइपेंड तय किया है।


 






























स्तर ट्रेड जरूरी योग्यता मासिक कुल स्टाइपेंड
आईटीआई इलेक्ट्रिशियन इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई ₹13,500
डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल/सिविल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक 3 वर्षीय डिप्लोमा ₹15,000
ग्रेजुएट इलेक्ट्रिकल/सिविल इलेक्ट्रिकल/सिविल में बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) ₹17,500


स्टाइपेंड में भारत सरकार की राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना (एनएटीएस) के तहत योगदान भी शामिल है। ग्रेजुएट के लिए यह योगदान ₹6,150 और डिप्लोमा के लिए ₹5,450 है।

अगर पावरग्रिड की ओर से साझा बैचलर आवास उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो प्रशिक्षुओं को ₹2,500 प्रति माह अतिरिक्त एचआरए मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन और किन्हें अयोग्य माना जाएगा?

उम्मीदवार का अंतिम परीक्षा परिणाम 11 सितंबर 2024 से 10 सितंबर 2026 के बीच घोषित हुआ होना चाहिए। उम्र आवेदन के समय कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

पात्रता में अंकपत्र पर दी गई परिणाम घोषित होने की तारीख को माना जाएगा। दीक्षांत समारोह या प्रमाणपत्र जारी होने की तारीख को आधार नहीं बनाया जाएगा।

कुछ महत्वपूर्ण शर्तें इस प्रकार हैं:


  • अंतिम परिणाम आवेदन के समय लंबित नहीं होना चाहिए।

  • उम्मीदवार ने पहले किसी भी संस्था में किसी भी अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप नहीं की हो।

  • एक साल से अधिक का पेशेवर नौकरी अनुभव नहीं होना चाहिए।

  • एक से अधिक क्षेत्र, राज्य या ट्रेड के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पहले 21 जुलाई और अब 21 अगस्त:राहुल गांधी के दो धरने, मुद्दा एक; धरना करने की जगहों में क्या नया क्या पुराना? – Rahul Gandhi Two Dharnas July 21 August 21 Student Protest Police Action Explained

क्या तीसरी बार मां बनने वाली हैं करीना कपूर? वायरल वीडियो से शुरू हुई चर्चाओं पर टीम ने दिया रिएक्शन; जानिए – Kareena Kapoor Khan Third Pregnancy Rumors Sparks After Viral Video Know Truth Team Clarifies

Ind Vs Sl:क्या कुलदीप यादव अभी भी टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद हैं? बहुतुले ने किया साफ; प्रदर्शन पर की बात – Ind Vs Sl: Sairaj Bahutule Says Kuldeep Yadav Is In The Scheme Of Things, One Match Does Not Define Him

H1n1:तेज बुखार के साथ टूट रहा है शरीर तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास, दिल्ली वालों के लिए मुसीबत बनी ये बीमारी – H1n1 Swine Flu Alert In Delhi Know Severe Symptoms And When To Visit Doctor

रात में बहू की करतूत से उड़े होश:तीन महीने पहले हुई शादी, नवविवाहिता की हरकत से पति समेत तीन की बिगड़ी हालत – Mixed An Intoxicating Substance Into Vegetable Dish And Fed It To Husband And In Laws

Toxic:यश की ‘टॉक्सिक’ को लेकर क्यों हैरान हुए यूजर्स? सीबीएफ पर ली चुटकी; जानें पूरा मामला – Yashs Toxic Cleared By Cbfc With No Cuts A Rating Internet Is Amused

Leave a Comment