लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे’, सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा और सुनीता आहूजा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. दोनों के रिश्तों में तनाव देखने को मिल रहा है. सुनीता गोविंदा पर कई आरोप भी लगा चुकी हैं. सुनीता ने तलाक के लिए केस भी फाइल किया था. हालांकि, गुरुवार को सुनीता ने तलाक का केस वापस ले लिया और एक बड़ा खुलासा किया. 

राखी सावंत से बातचीत में खुलासा
राखी सावंत का सुनीता संग बातचीत का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में राखी पैपराजी के सामने सुनीता से फोन पर बात कर रही हैं. वीडियो से ऐसा लग रहा है कि सुनीता को नहीं पता है कि राखी पैपराजी के सामने बात कर रही हैं. राखी पैपराजी को शांत होने के लिए भी बोलती हैं.

ये भी पढ़ें- आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं

राखी फोन पर सुनीता से बात करती हैं और कहती हैं आपने जो किया वो ठीक किया. तो सुनीता कहती हैं कि मेरे सपोर्ट में तुम लोगों को बोलना चाहिए. तुम्हें कहानी मालूम है. फिर राखी कहती हैं मैं हमेशा आपके सपोर्ट में हूं. तो सुनीता कहती हैं कि पूनम पांडे वगैरह सब बोल रही हैं गोविंदा के सपोर्ट में. फिर राखी कहती हैं कि सुनीता जी घर के दाल-चावल घर के होते हैं बाहर का चिकन टिक्का खाकर सेहत खराब होती है. तो सुनीता कहती हैं कि चिकन टिक्का भी अच्छा होता है, तूने देखा नहीं एयरपोर्ट पर जिसे लेकर गया था.

ये भी पढ़ें- सोहेल खान से तलाक के बाद कैसी है सीमा की जिंदगी? बोलीं- मैं खुश हूं

सुनीता ने बताया तलाक केस क्यों लिया वापस

सुनीता ने कहा कि मैं 5-6 साल से चुप थी. अब तू उसको मेरी जगह देगा. मुझे कई जगह से कॉल आ रहे हैं. एक बीवी होकर मुझे कैसा लगेगा. फिर राखी कहती हैं आप छोड़ो- आप 200 करोड़ पर ध्यान दो. दूसरी-तीसरी कोई आ गई तो ये ले जाएगी. पहले अपने नाम पर सब कर लो. फिर सुनीता बोलती हैं- मैंने कल केस वापस ले लिया, क्योंकि ये लोग शादी करने के प्लान में थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा का नाम रानी स्वर्णकार संग जोड़ा जा रहा है. रानी और गोविंदा साथ में फिल्म भी कर रहे हैं. ये रानी की पहली फिल्म है. गोविंदा उन्हें लॉन्च कर रहे हैं. फिल्म का नाम है ‘रूपा’. गोविंदा को कई बार रानी संग साथ में स्पॉट भी किया गया.  इसके बाद सुनीता ने गोविंदा को शुगर डैडी भी कहा था. वहीं फिर गोविंदा ने सुनीता को जवाब भी दिया और हद में रहने के लिए कहा था.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment