लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं…’, शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Kangana Ranaut On Sharmila Tagore: कंगना रनौत अपनी एक्टिंग और फिल्मों के साथ ही बेबाकी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. वो किसी भी मुद्दे पर खुलकर राय रखती हैं और अक्सर तीखी प्रक्रिया को लेकर सुर्खियों में भी आ जाती हैं. इन दिनों वंदे मातरम के दो से ज्यादा छंद गाने को लेकर विवाद जारी है, जिस पर सेलेब्स के भी रिएक्शन्स देखने के लिए मिल रहे हैं. इसी बीच शर्मिला टैगोर ने कहा कि बाकी के छंद उन लोगों के गाना मुश्किल है, जो लोग ईश्वर में विश्वास रखते हैं. इस पर कंगना रनौत ने नाराजगी जाहिर की है. चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा.

कंगना रनौत ने शेयर की पोस्ट

दरअसल, शर्मिला टैगोर के वंदे मातरम वाले बयान के सामने आने के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जवाब देने में देरी नहीं की. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शर्मिला टैगोर के बयान का स्क्रीन शॉट शेयर किया और इसे साझा करने के साथ ही लिखा, ‘मैं इस बात की तारीफ करती हूं कि शर्मिला जी ने वंदे मातरम को लेकर आपत्तियां जाहिर की. लेकिन एक कलाकार के तौर पर मुझे हैरानी है कि आर्ट और कविता को लेकर उनकी सोच इतनी सीमित और बनावटी कैसे हो सकती है. किसी भी कविता या गीत में शब्द रूपक (metaphors) होते हैं. एक कवि मनचाहा असर पैदा करने के लिए अलग-अलग तरह की कल्पनाओं का इस्तेमाल करता है और शानदार समानताएं बनाता है.’

यह भी पढ़ें: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई

कंगना रनौत अपनी पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘वंदे मातरम आजादी की लड़ाई का इमोशन है. बंकिम चंद्र जी देश को अपने भीतर की शक्ति को जगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. आप कला के इतने महान नमूने को सिर्फ एक धार्मिक रीति-रिवाज कैसे मान सकती हैं?’ 

Kangana via Instagram Stories.

कंगना रनौत ने विवेकानंद को किया याद

कंगना ने आगे विवेकानंद की बात को याद करते हुए लिखा, ‘विवेकानंद जी ने एक बात कही थी कि उन्हें ऐसे युवा चाहिए जिनका शरीर लोहे जैसा हो. हड्डियां स्टील के जैसी हो. उनकी नसों में बिजली जैसी ताकत दौड़ती हो. वो मौसम का हाल नहीं बता रहे थे बल्कि शक्ति के जागने की बात कर रहे थे. कृपया हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर निकलें. भले ही ईश्वर में विश्वास करते हों, डॉक्टर भी उस ताकत को शक्ति ही कहते हैं. आइए, एक-दूसरे को अपना समझकर गले लगाएं.’

यह भी पढ़ें: ‘सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं…’, डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जियां

क्या बोली थीं शर्मिला टैगोर?

बहरहाल, अगर बात की जाए कि शर्मिला टैगोर ने आखिर क्या कहा था, जिस पर कंगना रनौत ने लंबी चौड़ी पोस्ट लिख दी तो बताते चलें कि शर्मिला ने समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में वंदे मातरम विवाद पर रिएक्शन दिया था. उन्होंने कहा था, ‘जो लोग धर्म में विश्वास रखते हैं उनके लिए मुश्किल है कहना कि वंदे काली, वंद दुर्गा, वंदे… मुश्किल है. तो इसलिए अगर भारत में जितने धर्म के लोग हैं उसको हम अगर एक साथ लेकर चलें तो पहले दो छंद बहुत अच्छे हैं.’



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment