लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Odisha:ओडिशा में किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी नहीं हुई, पुलिस आयुक्त ने खारिज किया दावा – Odisha Farmer Leader Rakesh Tikait Arrest News In Bhubaneshwar Police Commissioner

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ओडिशा में किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कटक के पुलिस कमिश्नर ने राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की बात को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरे हैं और आज शाम को ओडिशा से रवाना हो जाएंगे। इससे पहले टिकैत की गिरफ्तारी की बात सामने आई थी।  

पुलिस आयुक्त ने गिरफ्तारी के दावों को खारिज किया

कटक के पुलिस आयुक्त सुरेश देव दत्ता सिंह ने बताया कि किसान नेता राकेश टिकैत एक किसान संगठन के आमंत्रण पर एक रैली में शामिल होने ओडिशा आए थे। भुवनेश्वर में उनकी गिरफ्तारी की बात पूरी तरह से गलत है। टिकैत एक सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरे हैं और अभी भी वहीं हैं। वे जब भी चाहें यहां से जा सकते हैं। उनकी फ्लाइट आज शाम में है, लेकिन वे उससे पहले भी जा सकते हैं। उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है।’

पुलिस आयुक्त ने बताया कि किसानों की रैली 31 मार्च को होनी थी, लेकिन अब एक दिन पहले ही यह रैली हो गई है। रैली के कुछ आयोजकों को जरूर हिरासत में लिया गया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि टिकैत के साथ ही लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह की भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई है। 

किसान आंदोलन में शामिल होने भुवनेश्वर गए थे टिकैत

भुवनेश्वर में किसानों विभिन्न मुद्दों को लेकर बीती 22 मार्च से आंदोलन कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को भी भुवनेश्वर में सोमवार को होने वाले पैदल मार्च के लिए ओडिशा आमंत्रित किया गया था। जिसके बाद किसान नेता राकेश टिकैत भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ भुवनेश्वर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। पुलिस राकेश टिकैत को लेकर थाने पहुंची और इसके बाद उन्हें गेस्ट हाउस भेज दिया गया। इसके बाद दावा किया गया कि टिकैत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब पुलिस ने ही साफ कर दिया है कि टिकैत की गिरफ्तारी की बात गलत है। 

ये भी पढ़ें- UP: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर मुजफ्फरनगर में भड़का गुस्सा, कार्यकर्ताओं ने घेर लिए थाने, डाल दी चारपाई

मुजफ्फरनगर में किसानों ने थाने में डाला डेरा

वहीं जैसे ही टिकैत की भुवनेश्वर की गिरफ्तारी की खबर मिली, टिकैत के गृह जिले मुजफ्फरनगर में किसान और टिकैत समर्थक आक्रोशित हो गए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई कार्यकर्ताओं ने भौराकलां थाने में डेरा जमा लिया और देर रात तक प्रदर्शन जारी रहा। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rcb Vs Dc Live Score:आरसीबी की सधी शुरुआत, सॉल्ट-कोहली क्रीज पर; दिल्ली को विकेट की तलाश – Rcb Vs Dc Ipl Live Score: Royal Challengers Bangalore Vs Delhi Capitals Today Match Scorecard Updates

Noida Violence:दिल्ली के विवादित विश्वविद्यालय के छात्रों और सियासी दल ने मजदूरों को भड़काया, जांच में खुलासा – Noida Violence: Students From A Controversial Delhi University And A Political Party Incited Workers, Investig

Up:’मेरे से अब जिया नहीं जाएगा…’, साथियों को भेजा ये वॉयस मैसेज, 10वीं में 92% आने पर भी छात्रा ने दी जान – Kanpur Student Suicide Class 10 Girl Dies After Scoring 92% Was Aiming For 95% Up News In Hindi

Calcutta Hc:बंगाल चुनावों के लिए हाई कोर्ट ने सहायक प्रोफेसरों की नियुक्त की रद्द, जानें क्या है पूरा मामला? – High Court Cancels Appointment Of Assistant Professors For Bengal Elections, Know What Is The Whole Matter?

Bhooth Bangla Box Office Collection Know Priyadarshan Last 5 Hindi Films Total Earning – Entertainment News: Amar Ujala

Air Force Chief Us Visit:वायुसेना प्रमुख ने अमेरिका में उड़ाया F-15ex फाइटर जेट, रक्षा संबंधों पर हुई चर्चा – Iaf Chief Amar Preet Singh F15ex Flight Us Visit India Us Defense Cooperation Nellis Air Base

Leave a Comment