फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन. राजपुर चुंगी स्थित पन्ना सिनेमा पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे. प्रोटेस्ट में फिल्म के पोस्टर के साथ आमिर खान और सनी देओल के फोटो भी जलाए गए. ‘आमिर खान मुर्दाबाद’, ‘सनी देओल मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए गए. ‘बंटवारा’ फिल्म को बैन करने की योगी यूथ ब्रिगेड ने मांग उठाई.
‘बंटवारा 1947’ पर लगा ये आरोप
प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन. फिल्म में हिंदुओं को गलत और मुसलमानों को बेहतर दिखाने का आरोप. प्रदर्शनकारियों ने ‘जय श्री राम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए.
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की बात करें तो इस फिल्म को राज कुमार संतोषी ने बनाया है. फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल और शबाना आजमी जैसे स्टार्स हैं. फिल्म में सनी देओल सिकंदर मिर्जा के रोल में हैं. वहीं प्रीति जिंटा हमीदा के रोल में हैं. वो सनी देओल की पत्नी बनी हैं. फिल्म में सनी देओल मुस्लिम बने हैं. वहीं शबाना आजमी एक मां के रोल में हैं. जो अपने बेटे का इंतजार कर रही है. फिल्म में सनी देओल शबाना आजमी को प्रोटेक्ट करते नजर आए हैं.
फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है. वहीं गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं. फिल्म 14 अग्सत को रिलीज हुई है.
ये भी पढ़ें- ‘द ट्रेटर्स’ के में क्या ले सकते हैं स्टेरॉयड्स? एक्टर साहिल ने किया खुलासा
/
ये भी पढ़ें- थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक नहीं होंगे बोर, रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म को रिव्यूज अच्छे मिले हैं. वहीं बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले 5.75 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 8,721 शोज मिले और 15 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. दूसरे दिन फिल्म ने 13.50 करोड़ का बिजने किया. तीसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. चौथे दिन फिल्म ने 2 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. फिल्म ने टोटल 28.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने 33.95 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म ने दुनियाभर में 40.20 करोड़ की कमाई कर ली है.
हेमा मालिनी ने की फिल्म की तारीफ
बता दें कि सनी देओल जोरों-शोरों से फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं. उन्होंने बताया भी था कि धर्मेंद्र ने आखिरी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ही देखी थी और उन्हें काफी पसंद आई थी. वहीं एक्ट्रेस हेमा मालिनी और धर्मेंद्र (सनी देओल के पिता) की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने भी फिल्म देखी और फिल्म की काफी तारीफ की.
उन्होंने पोस्ट कर लिखा, ‘मैंने फिल्म बंटवारा 1947 देखी. फिल्म शानदार है और फिल्म का मैसेज साफ है जिसकी आज देश को जरूरत है. ये फिल्म हमें सिखाती है कि नफरत और बंटवारे की तुलना में इंसानियत, आपसी सम्मान और प्यार कहीं ज्यादा अहम है.’ उन्होंने सनी देओल की तारीफ भी की. हेमा ने लिखा, ‘सनी देओल और शबाना आजमी ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है. वहीं प्रीति जिंटा और करण देओल की भी परफॉर्मेंस अच्छी है. आमिर खान को बधाई ऐसी फिल्म प्रोड्यूस करने के लिए.’

