लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Sl Live Score:चौथे दिन के पहले ही ओवर में आउट हुए यशस्वी, असिथा ने भेजा पवेलियन; खाता भी नहीं खोल सके – Ind Vs Sl Test Live Score: India Vs Sri Lanka 1st Test Match Day 4 Scorecard Galle Stadium Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

09:45 AM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: चौथे दिन का खेल शुरू, भारत को पहला झटका

चौथे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 178 रन की बढ़त मिली थी। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थए। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर समाप्त हुई। इस तरह भारत को 178 रन की बढ़त मिली। चौथे और पांचवें दिन पिच और टूटेगी और ऐसे में टीम इंडिया क्या टारगेट सेट करती है, यह देखने वाली बात होगी। हालांकि, भारत को चौथे दिन के पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। असिथा फर्नांडो ने यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच कराया। यशस्वी खाता नहीं खोल सके। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल क्रीज पर हैं।

09:34 AM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: अभी मौसम कैसा?

लाइव विजुअल में भारतीय टीम मैदान पर गौतम गंभीर और अन्य कोचिंग स्टाफ के साथ एकजुट होकर चर्चा करती नजर आ रही है। कप्तान शुभमन गिल खिलाड़ियों से बात कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वह तीसरी पारी में बल्लेबाजी को लेकर रणनीति और यह चर्चा कर रहे हैं कि बचे हुए समय और मौसम को देखते हुए टीम को कितना लक्ष्य तय करना चाहिए। फिलहाल गॉल में मौसम साफ है और तेज धूप खिली हुई है। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 बजे से शुरू होना है।

09:32 AM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: चौथे दिन क्या उम्मीद?

आंकड़े बताते हैं कि गॉल में बल्लेबाजी करना लगातार मुश्किल होता जाता है। यहां तीसरी पारी का औसत स्कोर 239 रन है, जो चौथी पारी में घटकर सिर्फ 154 रन रह जाता है। हालांकि, कुछ मौकों पर टीमें इन आंकड़ों को गलत साबित कर चुकी हैं। चार साल पहले पाकिस्तान ने 342 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था, जो इस मैदान का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इसके बाद 268 रन का लक्ष्य हासिल किया गया है, जबकि तीसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज महज 164 रन का है।

भारत की बढ़त अभी 178 रन की है, जो गॉल के लिहाज से काफी मजबूत स्थिति है। लगातार बारिश के कारण मैच में कई बार रुकावट आई है, जिसकी वजह से पिच भी आमतौर पर इस चरण में जितनी खराब हो जाती है, उतनी नहीं हुई है। भारत की कोशिश होगी कि वह करीब 200 रन और जोड़े और अपने गेंदबाजों को 10 विकेट लेने के लिए लगभग 100 ओवर दे। इससे टीम को दूसरी नई गेंद लेने का विकल्प भी मिल जाएगा। मौसम के कारण मैच में रुकावटों को देखते हुए भारत को बल्लेबाजी के दौरान मिलने वाले हर मौके का फायदा उठाते हुए तेजी से रन बनाने होंगे। भारतीय बल्लेबाजी क्रम में ऐसा करने के लिए पर्याप्त क्षमता है और इसकी शुरुआत शीर्ष क्रम में यशस्वी जायसवाल से हो सकती है।

09:32 AM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर समाप्त

  • श्रीलंका की टीम तीसरे दिन ही अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी थी। उसकी पारी तीसरे दिन ही सिमट भी गई। श्रीलंका ने 79.4 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 284 रन बनाए। इसमें से 100 रन का योगदान सोनल दिनुषा का रहा। उन्होंने 168 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।
  • भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। ऐसे में श्रीलंका टीम भारत से 178 रन पीछे रह गई। भारतीय टीम अब चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 178 रन की बढ़त के साथ उतरेगी। 
  • इसके अलावा निरोशन डिकवेला ने 115 गेंद में सात चौके की मदद से 80 रन की पारी खेली। इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी हुई। इसी ने श्रीलंका को फॉलोऑन बचाया। उन्हें फॉलोऑन बचाने के लिए 263 रन बनाने थे। इन दोनों के अलावा कोई श्रीलंकाई बल्लेबाज 30 का आंकड़ा नहीं पार कर सका।
  • निशान फर्नांडो खाता नहीं खोल पाए। वहीं, लाहिरू उदारा 27 रन, दिनेश चांदीमल चार रन और कामिंदु मेंडिस 14 रन बना सके। इसके बाद कप्तान धनंजय डिसिल्वा भी 21 रन बनाकर आउट हो गए। फिर डिकवेला और सोनल ने पारी संभाली। सोनल ने करीब साढ़े चार घंटे बल्लेबाजी की और श्रीलंका को मुश्किलों से निकाला।
  • इस साझेदारी को प्रसिद्ध ने तोड़ा। उन्होंने डिकवेला को आउट किया। इसके बाद केशारा नुवांथा दो रन, प्रभात जयसूर्या 10 रन और लाहिरू कुमारा 10 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से मानव सुथार ने चार विकेट लिए। वहीं, रवींद्र जडेजा को तीन विकेट मिले। सिराज, प्रसिद्ध और कुलदीप ने एक-एक विकेट लिया।
  • पारी खत्म होते ही बारिश शुरू हो गई है और मैदान को कवर्स से ढक दिया गया। पहले खेल को बारिश की वजह से रोका गया, फिर अंपायर्स ने दिन के खेल को समाप्त करने की घोषणा की। बारिश की वजह से शुरुआती दो दिन खेल को काफी नुकसान पहुंचा था।

09:29 AM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत 462 रन पर ऑलआउट

  • भारतीय पारी तीसरे दिन की सुबह सिमट गई थी। तीसरे दिन के पहले ही ओवर में असिथा फर्नांडो ने प्रसिद्ध कृष्णा को आउट कर दिया। इस तरह से भारत की पहली पारी 462 रन पर समाप्त हुई। प्रसिद्ध दो रन बना सके।
  • भारत ने तीसरे दिन नौ विकेट पर 460 रन से आगे खेलना शुरू किया था और दो रन बनाने में एक विकेट गंवा दिया। दो दिन बारिश से प्रभावित खेल में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने सबसे ज्यादा 167 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया।
  • इसके अलावा केएल राहुल ने 10 चौके और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाए। वहीं, ध्रुव जुरेल ने 51 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज 50+ का आंकड़ा नहीं छू सका।
  • यशस्वी जायसवाल 32 रन, कप्तान शुभमन गिल 16 रन, ऋषभ पंत 39 रन, रवींद्र जडेजा 13 रन, मानव सुथार 24 रन, मोहम्मद सिराज 11 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
  • श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, केशारा नुवांथा को तीन विकेट मिले। असिथा फर्नांडो ने दो विकेट झटके। 

09:25 AM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: चौथे दिन के पहले ही ओवर में आउट हुए यशस्वी, असिथा ने भेजा पवेलियन; खाता भी नहीं खोल सके

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जारी है। तीन दिन का खेल हो चुका है। मंगलवार को मुकाबले का चौथा दिन है। शुरुआती दो दिन बारिश ने काफी खेल बर्बाद किया था। तीसरे दिन भी पूरे 90 ओवर का खेल नहीं हो सका। भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर समाप्त हुई। 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली:जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत, गोताखोरों ने गहरे पानी से निकाले काजल-पिंकी के शव – Delhi: Two Young Women Drown In The Yamuna During Jitiya Ritual Bath

आज का शब्द:निस्वन और सुमित्रानंदन पंत की कविता ‘पुण्य प्रसू’ – Aaj Ka Shabd Niswan Sumitranandan Pant Hindi Kavita Punya Prasoo

कौन हैं आराधना मिश्र मोना:बनाई गईं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, नौ चुनाव जीत चुके इस ‘अजेय नेता’ की हैं बेटी – Who Is Aradhana Mishra Mona Profile Political Journey Up Congress President

संत प्रेमानंद का एक और भक्त लापता:आश्रम पर धरना, युवक के पिता बोले- बेटा नहीं मिला तो परिवार सहित देंगे जान – Family Stages Sit-in Ashram After Youth Goes Missing Following Initiation By Sant Premanand

जंतर मंतर प्रदर्शन:जुलाई की चूक से सबक लेकर रोक दी प्रदर्शनकारियों की राह, काम आई गृह मंत्री शाह की सलाह – Jantar Mantar Protest: Protesters’ Path Blocked After Learning From July’s Lapse

कौन हैं परगट सिंह?:अकाली दल से शुरू हुई सियासी पारी, ओलंपियन से नेता बनने तक का सफर; पूरी राजनीतिक कहानी – Complete Profile Of New Punjab Congress President And Olympian Pargat Singh Hockey Career To Political Journey

Leave a Comment