लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जनता के सामने परीक्षा देंगे Cm शुभेंदु?:बोले- नौ अंक नहीं मिले तो स्वीकार करूंगा नाकामी, काम का होगा हिसाब – Bengal: Suvendu Adhikari Announces Public Performance Test After One Year, Says He Will Accept Failure Below 9

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल में सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने कामकाज को लेकर बड़ा दावा किया है। पुरुलिया में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मई 2027 में सरकार का पहला साल पूरा होने पर वह जनता के सामने अपने काम का टेस्ट देंगे।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 9 मई 2027 को उनके कार्यकाल का एक साल पूरा होगा। उसी दिन वह जनता के सामने परीक्षा देंगे और अगर उन्हें 10 में से कम से कम 9 अंक नहीं मिले तो वह अपनी ‘नाकामी’ स्वीकार कर लेंगे। उन्होंने लोगों से सरकार और भाजपा पर भरोसा रखने की अपील करते हुए कहा कि जनता खुद महसूस करेगी कि उसने जिम्मेदारी सही व्यक्ति और सही पार्टी को सौंपी है।

100 दिन पूरे होने पर भाजपा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

सरकार के 100 दिन पूरे होने पर भाजपा ने 41 पन्नों की एक पुस्तिका जारी की है। इसका शीर्षक ‘पश्चिम बंगाल सरकार के 100 दिन के संकल्प और उपलब्धियां’ है। पार्टी के मुताबिक, पुस्तिका में निवेश, कल्याणकारी योजनाओं की डिलीवरी, प्रशासनिक सुधार, महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में सरकार के कामकाज को सामने रखा गया है।

भाजपा के नेता और निर्वाचित प्रतिनिधि इस पुस्तिका को घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचाएंगे। इसमें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का भी जिक्र है। भाजपा का दावा है कि पिछली सरकार के दौरान पश्चिम बंगाल के लोग इन योजनाओं के लाभ से वंचित रहे।

अगले नौ महीने शुभेंदु सरकार के लिए होंगे निर्णायक?

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले नौ महीने सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे। इस अवधि में सरकार को अपने वादों और योजनाओं को जमीन पर उतारना होगा, जिसके बाद वह मई 2027 में जनता के सामने अपने काम का हिसाब देंगे। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित ‘जनता की परीक्षा’ राजनीतिक दावों के आधार पर नहीं, बल्कि सरकार के वास्तविक काम के आधार पर होनी चाहिए।

पश्चिम बंगाल में बनेंगे 30 लाख नए घर?

आवास योजना को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में करीब 30 लाख नए घर बनाए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि सरकारी आवास योजनाओं के क्रियान्वयन में वसूली, सिंडिकेट राजनीति या किसी तरह की कटौती की कोई जगह नहीं होगी। पुरुलिया के मानबाजार में पेयजल परियोजना का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भ्रष्टाचार के मिलेगा।

उन्होंने लोगों से कहा कि अगर कोई घर बनाने के लिए एक रुपये की भी मांग करता है तो इसकी जानकारी उन्हें दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जंगलमहल में कोई परिवार छत के बिना नहीं रहेगा। शुभेंदु अधिकारी ने पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर आवास योजनाओं के क्रियान्वयन में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आवास योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी और सरकारी मदद सही पात्र लोगों तक पहुंचेगी।

2027 तक एक लाख लोगों को मिलेगी नौकरी?

रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 तक करीब एक लाख लोगों की भर्ती की जाएगी। इनमें शिक्षक और पुलिसकर्मी भी शामिल होंगे। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी रखने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जंगलमहल के लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए।

पलायन कर चुके लोगों को वापस बुलाएंगे?

शुभेंदु अधिकारी ने पुरुलिया, बांकुड़ा और जंगलमहल के दूसरे हिस्सों से काम की तलाश में दूसरे राज्यों में गए लोगों से वापस लौटने की अपील की। उन्होंने औद्योगिक विस्तार का भरोसा देते हुए कहा ‘वापस आइए, हम इस क्षेत्र को उद्योगों से भर देंगे।’ मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि जंगलमहल के लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलना चाहिए, ताकि उन्हें रोजी-रोटी के लिए अपना क्षेत्र छोड़ने के लिए मजबूर न होना पड़े।

15 हजार करोड़ के श्याम स्टील प्लांट से मिलेगा 10 हजार लोगों को रोजगार?

मुख्यमंत्री ने राज्य में निवेश आकर्षित करने के प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में बांकुड़ा के मेजिया में 15,000 करोड़ रुपये के श्याम स्टील प्लांट की आधारशिला रखी गई है। उनके मुताबिक, इस परियोजना से करीब 10,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि अमित मेटालिक्स ने पुरुलिया के रघुनाथपुर में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस परियोजना की आधारशिला गुरुवार को रखी जाएगी। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस परियोजना में जंगलमहल के करीब 10,000 अकुशल श्रमिकों को रोजगार मिलने की संभावना है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली:जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत, गोताखोरों ने गहरे पानी से निकाले काजल-पिंकी के शव – Delhi: Two Young Women Drown In The Yamuna During Jitiya Ritual Bath

आज का शब्द:निस्वन और सुमित्रानंदन पंत की कविता ‘पुण्य प्रसू’ – Aaj Ka Shabd Niswan Sumitranandan Pant Hindi Kavita Punya Prasoo

कौन हैं आराधना मिश्र मोना:बनाई गईं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, नौ चुनाव जीत चुके इस ‘अजेय नेता’ की हैं बेटी – Who Is Aradhana Mishra Mona Profile Political Journey Up Congress President

संत प्रेमानंद का एक और भक्त लापता:आश्रम पर धरना, युवक के पिता बोले- बेटा नहीं मिला तो परिवार सहित देंगे जान – Family Stages Sit-in Ashram After Youth Goes Missing Following Initiation By Sant Premanand

जंतर मंतर प्रदर्शन:जुलाई की चूक से सबक लेकर रोक दी प्रदर्शनकारियों की राह, काम आई गृह मंत्री शाह की सलाह – Jantar Mantar Protest: Protesters’ Path Blocked After Learning From July’s Lapse

कौन हैं परगट सिंह?:अकाली दल से शुरू हुई सियासी पारी, ओलंपियन से नेता बनने तक का सफर; पूरी राजनीतिक कहानी – Complete Profile Of New Punjab Congress President And Olympian Pargat Singh Hockey Career To Political Journey

Leave a Comment