लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कावेरी जल विवाद:सुप्रीम कोर्ट का पानी छोड़ने का निर्देश, कर्नाटक के मंत्री ने बताया अपनाएंगे क्या रणनीति? – Cauvery-water-dispute-karnataka-legal-team-supreme-court-tamil-nadu-water-release

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कर्नाटक के प्रमुख और मध्यम सिंचाई मंत्री एन. चलुवरायस्वामी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का पानी छोड़ने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई तय करने के लिए कानूनी टीम और अधिकारियों से सलाह ले रही है।

उन्होंने कावेरी बेसिन में पानी की कमी का जिक्र करते हुए कहा कि कावेरी के जलग्रहण क्षेत्र में बारिश कम हो गई है। इससे बांधों में पानी की आवक घट रही है और कबिनी जलाशय से पानी छोड़ने के लक्ष्य को पूरा करने में दिक्कत होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने पानी छोड़ने को लेकर दिए क्या निर्देश?

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कर्नाटक सरकार से कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) के तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी छोड़ने संबंधी निर्देश का पालन सुनिश्चित करने को कहा। तमिलनाडु सरकार ने अदालत के सामने दावा किया कि सीडब्ल्यूएमए के निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं, कर्नाटक सरकार ने कहा कि पेश की जा रही तस्वीर पूरी तरह गलत है।

चलुवरायस्वामी ने कहा, “अदालत ने यथास्थिति बनाए रखने को कहा है और मामले को अगले सोमवार के लिए सूचीबद्ध किया है। हमने (तमिलनाडु की याचिका) खारिज करने और सीडब्ल्यूएमए के समक्ष समीक्षा के लिए आवेदन करने की अनुमति देने का अनुरोध किया था, जिसमें उसके आदेश के तहत छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा कम करने की मांग की जाएगी।”

कर्नाटक के मंत्री ने क्या कहा?

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह इस घटनाक्रम को लेकर राज्य की कानूनी टीम से सलाह ले रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारी योजना कावेरी जल विनियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) और सीडब्ल्यूएमए के समक्ष जाकर पानी छोड़ने की मात्रा कम करने का अनुरोध करने की है, लेकिन अगले सोमवार तक इसके लिए अवसर सीमित हो गया है। मैं अतिरिक्त मुख्य सचिव और कानूनी टीम के साथ वैकल्पिक उपाय पर चर्चा करूंगा।”

मंत्री ने कहा, ”बारिश कम हो गई है, बांधों में पानी की आवक घट रही है और कबिनी बांध से पानी छोड़ने में दिक्कत होगी। मैं इन सभी मुद्दों पर अतिरिक्त मुख्य सचिव और कानूनी टीम से चर्चा करूंगा और मुख्यमंत्री के सामने बात रखूंगा, ताकि आगे की कार्रवाई तय की जा सके।”

अगले सोमवार को फिर होगी मामले की सुनवाई 

सीडब्ल्यूआरसी ने कर्नाटक को 12 अगस्त से 15 दिनों तक तमिलनाडु के लिए प्रतिदिन 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ने का निर्देश दिया था। इसके बाद सीडब्ल्यूएमए ने भी इस फैसले को बरकरार रखा था। सोमवार को तमिलनाडु सरकार की वह याचिका सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए आई, जिसमें कर्नाटक सरकार को तमिलनाडु के लिए तत्काल पानी छोड़ने का निर्देश देने की मांग की गई थी। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने की।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंतर मंतर प्रदर्शन:जुलाई की चूक से सबक लेकर रोक दी प्रदर्शनकारियों की राह, काम आई गृह मंत्री शाह की सलाह – Jantar Mantar Protest: Protesters’ Path Blocked After Learning From July’s Lapse

कौन हैं परगट सिंह?:अकाली दल से शुरू हुई सियासी पारी, ओलंपियन से नेता बनने तक का सफर; पूरी राजनीतिक कहानी – Complete Profile Of New Punjab Congress President And Olympian Pargat Singh Hockey Career To Political Journey

शिवाजी पार्क में सीजेपी प्रदर्शन का विरोध:स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति; जावेद अख्तर ने क्यों किया व्यंग्य? – Residents Protest Against Cjp Stir At Shivaji Park; Javed Akhtar Adds Sarcasm In X Post

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग:दीपके बोले- 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर जुटेंगे, पुलिस की सख्ती पर क्या कहा? – Cec Gyanesh Kr Resignation Demand Cjp Dipke Jantar Mantar Protest Oct 10 Cockroach Janta Party Police Action

बिहार में बाढ़ का खतरा:28 जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सारण में नए इलाकों में घुसा गंडक का पानी; क्या हैं हालात? – Bihar Alerted For Severe Flood Situation At 28 Places; Gandak River Water Enters New Areas Of Saran

एक्सक्लूसिव:40 मिनट का खौफनाक सफर, कॉकपिट में खून-खराबा; चश्मदीद ने बताई कैप्टन स्मित की जान बचाने की दास्तां – Dubai-tel Aviv Flight Horror Eyewitness Almog Reveals Cockpit Chaos About Indian Captain Smit Machchhar

Leave a Comment