आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला बीते रविवार (29 मार्च) मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. मैच में मुंबई ने 220 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए आसानी से जीत दर्ज की. लेकिन मैच के बाद फैंस का ध्यान एक वीडियो पर गया, जिसमें एक फैन स्टैंड्स में अपनी गर्लफ्रेंड को घुटने पर बैठकर फिल्मी अंदाज में प्रपोज करता दिखा, लेकिन फैन का प्लान सफल होने की बजाय पूरी तरह से पोपट हो गया.
सोशल मीडिया पर इस प्रपोजल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे फिल्मी अंदाज में प्रपोज करने वाला प्लान चौटप हुआ. हालांकि बाद में शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को अगूंठी पहनाई.
पहनाने से पहले गिर गई अंगूठी
वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने हुए शख्स, केकेआर की जर्सी में नजर आ रही महिला को फिल्मी अंदाज में प्रपोज करने के लिए घुटने पर बैठता है. लेकिन अचानक शख्स का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिर जाता है. उसके हाथ से अंगूठी भी छूट जाती है.
हालांकि स्टैंड्स में मौजूद बाकी लोग अंगूठी को ढूंढते हैं. फिर मुंबई का फैन अपनी गर्लफ्रेंड को अंगूठी पहनाता है. इस तरह यह प्लान चौपट होते-होते अंत में सफल हो गया. फैंस इस वीडियो काफी पंसद कर रहे हैं.
मैच में मुंबई का कमाल
बात करें मुकाबले की, तो वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 220/4 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए अजिंक्य रहाणे ने बसे बड़ी पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रन स्कोर किए. इसके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली.
इसके बाद रन चेज के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 224/4 रन बनाकर जीत अपने खाते में डाल ली. टीम के लिए रियान रिकल्टन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 43 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से 81 रन स्कोर किए. इसके अलावा रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के लगाकर 78 रन बनाए.

