लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

गाजा में लंबे समय से जारी संघर्ष को खत्म करने की कोशिशों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और मध्य पूर्व मामलों के दूत जेरेड कुशनर ने मिस्र में हमास के नेताओं से मुलाकात की. बातचीत का मुख्य मुद्दा गाजा में सीजफायर और ट्रंप प्रशासन की ओर से तैयार किए जा रहे शांति रोडमैप को आगे बढ़ाना रहा.

मिस्र में हुई इस बैठक को गाजा में युद्ध रोकने और आगे की राजनीतिक व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. बैठक में हमास के राजनीतिक नेता खलील अल-हया भी शामिल हुए.

हमास ने इजरायल पर लगाए सीजफायर उल्लंघन के आरोप

अल जजीर की रिपोर्ट के मुताबिक बैठक के दौरान हमास की ओर से गाजा में इजरायल पर सीजफायर का उल्लंघन करने के आरोप लगाए गए. फिलिस्तीनी सूत्रों के मुताबिक, हमास ने कुशनर के सामने अपनी चिंताएं रखीं और सीजफायर समझौते को पूरी तरह लागू करने की मांग की. हमास का कहना है कि उसने सीजफायर के पहले चरण का पालन किया, लेकिन इजरायल की ओर से सैन्य कार्रवाई जारी रहने के कारण समझौते को आगे बढ़ाने में मुश्किलें पैदा हुई हैं.

गाजा से लोगों को हटाने की योजना का अमेरिका ने किया विरोध

बैठक में कुशनर ने कहा कि अमेरिका गाजा के लोगों को उनकी जमीन से हटाने वाली किसी भी योजना का समर्थन नहीं करता. गाजा के भविष्य के प्रशासन को लेकर भी बातचीत हुई. अमेरिकी पक्ष से जुड़े सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित व्यवस्था में गाजा की प्रशासनिक जिम्मेदारियां एक नई राष्ट्रीय समिति को देने और हमास को शासन से बाहर रखने की बात शामिल है. इसके साथ ही हमास से हथियार और सैन्य ढांचा छोड़ने की मांग भी की जा रही है.

मिस्र कतर और तुर्किए के अधिकारी भी मौजूद

इस बातचीत में केवल अमेरिका और हमास के प्रतिनिधि ही शामिल नहीं थे. रिपोर्टों के अनुसार, मिस्र के खुफिया प्रमुख हसन रशद, कतर के राजनयिक अली अल-थवादी और तुर्की के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी बैठक में हिस्सा लिया. बोर्ड ऑफ पीस के दूत निकोले म्लादेनोव और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी कुशनर के साथ बैठक में मौजूद रहे.

इजरायल ने ट्रंप के गाजा प्लान पर जताई आपत्ति

जेरेड कुशनर का मिस्र और इजरायल दौरा ऐसे समय हुआ है जब गाजा के लिए प्रस्तावित ट्रंप रोडमैप को लेकर इजरायल और अमेरिका के बीच मतभेद सामने आए हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पहले ही इस प्रस्ताव को इजरायल के लिए स्वीकार्य नहीं बता चुके हैं. ऐसे में कुशनर की हमास और क्षेत्रीय देशों के अधिकारियों के साथ बातचीत को मतभेद कम करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

हमास ने रोडमैप लागू करने की मांग दोहराई

हमास ने बैठक के बाद कहा कि वह ट्रंप की योजना के दूसरे चरण के रोडमैप को आगे बढ़ाने के पक्ष में है. संगठन ने मध्यस्थ देशों और बोर्ड ऑफ पीस से इजरायल पर समझौते की शर्तें लागू करने का दबाव बनाने की अपील की. हमास ने सीजफायर के उल्लंघन को रोकने, सैन्य कार्रवाई बंद करने और दूसरे चरण को लागू करने के लिए स्पष्ट समयसीमा तय करने की मांग भी की.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment