लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Asia Crisis: ट्रंप के दूतों ने मध्यस्थों से की बातचीत, गाजा में शांति पहल के बीच इस्राइल ने किए हवाई हमले – West Asia Crisis Peace Initiatives Us Prez Trump Envoys Talk With Mediators Israel Airstrikes In Gaza Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया में शांति कब और कैसे बहाल होगी, ये यक्ष प्रश्न बनता जा रहा है। अमेरिका शांति बहाली के प्रयासों के तहत मध्यस्थता कर रहे पक्षों के साथ बातचीत कर रहा है। इसी बीच इस्राइल की सेना ने गाजा पट्टी के खान यूनिस और नुसेरात में हमले किए हैं। अनिश्चितता के माहौल के बावजूद मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूतों ने मिस्र, कतर और तुर्किये के मध्यस्थों से मुलाकात की। योजना के मुताबिक अमेरिकी शिष्टमंडल इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी मुलाकात और बातचीत करेगा।

गाजा में युद्धविराम और शांति की कोशिशों के बीच रविवार को काहिरा में अहम बातचीत हुई। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक राजनयिक सूत्र ने बताया, ट्रंप के दामाद और दूत जेरेड कुशनर के अलावा गाजा के लिए ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस के दूत निकोलाय म्लादेनोव ने इस बातचीत में हिस्सा लिया। बैठकों के कुछ हिस्सों में हमास के अधिकारी भी मौजूद रहे।

कुशनर की मध्यस्थों से मुलाकात


  • ट्रंप के दूत जेरेड कुशनर ने काहिरा में मिस्र, कतर और तुर्किये के मध्यस्थों के साथ बातचीत की और इससे पहले मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से भी मुलाकात की।

क्या वार्त में हमास की भी भागीदारी?


  • बातचीत के दौरान हमास के अधिकारी भी कुछ बैठकों में शामिल हुए। हमास नेता खलील अल-हय्या ने मिस्र की खुफिया एजेंसी के प्रमुख हसन रशाद से मुलाकात कर कथित युद्धविराम उल्लंघनों पर अपनी बात रखी।

नेतन्याहू से कब होगी मुलाकात?


  • एक वरिष्ठ इस्राइली अधिकारी के अनुसार, कुशनर और म्लादेनोव सोमवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। नेतन्याहू ने 9 अगस्त को ट्रंप की नई शांति रूपरेखा को ‘अस्वीकार्य’ बताया था।

गाजा में फिर तेज हुए हमले


  • इस्राइली सेना ने कहा कि वायुसेना के विमानों की मदद से किए गए हवाई हमलों में खान यूनिस और नुसेरात में इस्लामिक जिहाद और हमास के दो सदस्यों को निशाना बनाया। गाजा के चिकित्सकों के अनुसार, एक तंबू शिविर पर हुए हमले में कम से कम पांच लोग घायल हुए, जिनमें से खान यूनिस में घायल एक व्यक्ति की बाद में मौत हो गई।

क्या है ट्रंप की शांति योजना?


अमेरिका की तरफ से बनाई गई योजना में तत्काल सैन्य अभियान रोकने, हमास के हथियार छोड़ने, इस्राइली सैनिकों की गाजा से वापसी और क्षेत्र के पुनर्निर्माण के लिए नई फलस्तीन में नई नागरिक प्रशासन व्यवस्था की बात कही गई है।



क्या हमास पर हमले को लेकर US और इस्राइल की राय अलग?


इस बीच, इस्राइल और अमेरिका के बीच हमास के सदस्यों को निशाना बनाकर की जाने वाली हत्याओं को रोकने के मुद्दे पर मतभेद सामने आए हैं। इस्राइली पक्ष का कहना है कि हमास गाजा में अपनी सैन्य क्षमता दोबारा मजबूत कर रहा है, जबकि वाशिंगटन करीब तीन साल से जारी संघर्ष को देखते हुए सैन्य अभियान रोकने की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है।



शांति बहाली पर ट्रंप का दावा और हमास की मांग क्या?


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने दावा किया था कि गाजा में युद्ध खत्म करने की उनकी योजना पर प्रगति हुई है। ट्रंप के मुताबिक इस्राइल और हमास दोनों इसे स्वीकार कर चुके हैं। हालांकि, हमास ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि समझौते का क्रियान्वयन इस्राइल की तरफ से प्रतिबद्धताओं, खासकर सैनिकों की वापसी और हमले रोकने, को पूरा करने पर निर्भर करेगा।

कब से जारी है इस्राइल-हमास संघर्ष, कितनी जनहानि?

गौरतलब है कि गाजा में अक्तूबर 2023 से ही रक्तपात जारी है। 7 अक्तूबर के दिन हमास ने इस्राइल पर हमला किया। इसके बाद शुरू हुआ विनाशकारी युद्ध करीब तीन वर्षों 34 महीने से जारी है। हमास के हमले में इस्राइली गोलीबारी में 1,250 से अधिक फलस्तीनियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इसी अवधि में गाजा में चार इस्राइली सैनिक भी बलिदान हुए। कई मानवाधिकार संगठनों और अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में गाजा में कुल मौतों की संख्या हजारों में बताई गई है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस्राइली सेना के हमलों में बीते करीब 34 महीने में 73,300 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जबकि 1.74 लाख से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का शब्द:उटज और जयशंकर प्रसाद की कविता ‘जगती की मंगलमयी उषा बन’ – Aaj Ka Shabd Utaj Jaishankar Prasad Hindi Kavita Jagti Ki Mangalmayi Usha Ban

Nag Punchmi:12 बजते ही खुले भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, पूरे साल में सिर्फ 24 घंटे के लिए होते हैं दर्शन – Nag Panchmi 2026 Nagchandreshwar Temple Doors Open Midnight Ujjain Mahakal

Jammu:बूढ़ा अमरनाथ यात्रा आज से, एलजी मनोज सिन्हा भगवती नगर आधार शिविर से पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी – Jammu: Budha Amarnath Yatra Begins Today; Lg Manoj Sinha To Flag Off The First Batch

Awarapan 2 Movie Day 3 Sunday Box Office Collection Starring Emraan Hashmi And Disha Patani – Entertainment News: Amar Ujala

Operation Sindoor:ब्रह्मोस की मार के बाद पाकिस्तान ने मांगा युद्धविराम? राजीव घई ने बताया पूरा घटनाक्रम – Brahmos Strikes Forced Pakistan To Seek Ceasefire? Rajiv Ghai Reveals What Happened During Operation Sindoor

वंदे मातरम विवाद:अब दिल्ली में सोनिया-राहुल के खिलाफ Fir, 15 अगस्त के कार्यक्रम में जानबूझकर व्यवधान का आरोप – Sonia Gandhi Rahul Gandhi Vande Mataram Complaint Ip Estate Police Station

Leave a Comment