लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘दिमागी नक्सल’ पर सियासी संग्राम:चिदंबरम बोले- ‘मुझे गर्व है’; पीएम मोदी ने सावधान रहने के लिए कहा था – Political Row Over Pm Modi Urban Naxals Statement Chidambaram Says I Am Proud For This

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘दिमागी नक्सल’ संबंधी टिप्पणी पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें ‘दिमागी नक्सल’ होने पर गर्व है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में नक्सलवाद और माओवाद के खिलाफ सरकार की कार्रवाई का जिक्र करते हुए ‘दिमागी नक्सलियों’ को लेकर चेताया था और कहा था कि उनके वैचारिक समर्थक व्यवस्था में घुसपैठ कर नीतियों को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं।

PM मोदी के बयान के बाद चिदंबरम का पलटवार

चिदंबरम की यह टिप्पणी मोदी के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने देश को ‘दिमागी नक्सलियों’ के बारे में आगाह किया था। मोदी ने आरोप लगाया था कि ऐसे लोग सिस्टम में घुसपैठ कर चुके हैं और नीतियों में हेरफेर करके समाज के लिए खतरा बने हुए हैं। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से उन्हें ‘पहचानने और अलग-थलग करने’ की अपील भी की थी।

‘सामाजिक न्याय की मांग करना क्या दिमागी नक्सल है?’

‘दिमागी नक्सल’ विवाद पर पीएम मोदी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि जो लोग उनका विरोध करते हैं, उन्हें ‘दिमागी नक्सल’ कहा जाता है। इन ‘दिमागी नक्सलियों’ ने जातिगत जनगणना की मांग की थी। चार साल तक वे कहते रहे कि जातिगत जनगणना नहीं होगी। फिर 30 अप्रैल 2025 को उन्होंने घोषणा की कि जातिगत जनगणना कराई जाएगी। जो भी सवाल उठाता है या उन्हें चुनौती देता है, उसे किसी न किसी नाम से पुकार दिया जाता है। क्या सामाजिक न्याय की मांग करना ‘दिमागी नक्सल’ है?

लाल किले से PM मोदी ने नक्सलवाद को लेकर चेताया

लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश जंगलों में सक्रिय सशस्त्र नक्सलवाद को खत्म करने में सफल रहा है, लेकिन इसके वैचारिक समर्थक हिंसा और अराजकता को बढ़ावा देने के अवसर तलाश रहे हैं।

‘माओवादी सोच वाले लोगों ने सत्ता के गलियारों में जगह बनाई’

प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए चिदंबरम ने एक्स पर लिखा, ‘मुझे ‘दिमागी नक्सल’ होने पर गर्व है!’ अपनी टिप्पणी में मोदी ने कहा था, ‘वर्षों तक माओवादी सोच वाले लोगों ने सत्ता के गलियारों में अपनी जगह बना ली थी। वे सरकारी समितियों में सलाहकार के तौर पर काम करते थे और सार्वजनिक नीतियों को प्रभावित करते थे।’

PM ने कहा- चुनौती को कम नहीं आंक सकते

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस चुनौती को कम करके नहीं आंकना चाहिए और इससे निपटने के लिए पहले से कहीं अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दशकों तक चले नक्सलवाद और माओवादी हिंसा ने लाखों युवाओं के जीवन और उनके सपनों को बर्बाद कर दिया। इस संघर्ष में 3,500 से अधिक पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं, जो युद्ध में मारे गए सैनिकों की संख्या से भी अधिक है।

ये भी पढ़ें: CJI: NLSIU में भी सीजेआई सूर्यकांत और बीसीआई चेयरमैन का विरोध, दीक्षांत समारोह में शामिल होने के खिलाफ छात्र

‘नक्सलवाद ने भारत के बड़े हिस्से को अपनी गिरफ्त में रखा’

प्रधानमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद ने बंदूक के दम पर भारत के एक बहुत बड़े हिस्से और बड़ी आबादी को अपनी गिरफ्त में ले रखा था। 2014 में सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म करने को प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री ने कहा था, ‘दशकों पुरानी चुनौतियों को खत्म किया जाना चाहिए। नक्सलवाद और माओवाद ने लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। उन्होंने अनगिनत माताओं के बेटों को छीन लिया, परिवारों को तबाह कर दिया और माता-पिता के सपनों को चकनाचूर कर दिया।’ आज मुझे खुशी है कि नक्सली और माओवादी हिंसा खत्म हो रही है। जिन इलाकों में कभी नक्सलियों की गोलियां चलती थीं और खून-खराबा आम बात थी, वहां अब विकास, भरोसे और प्रयासों का तिरंगा लहरा रहा है, क्योंकि ये इलाके नक्सलवाद से मुक्त हो गए हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक्सक्लूसिव:40 मिनट का खौफनाक सफर, कॉकपिट में खून-खराबा; चश्मदीद ने बताई कैप्टन स्मित की जान बचाने की दास्तां – Dubai-tel Aviv Flight Horror Eyewitness Almog Reveals Cockpit Chaos About Indian Captain Smit Machchhar

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण:एशियाड में खत्म किया 44 साल का सूखा, चीन को हराया; ओलंपिक का टिकट पक्का – India Vs China Hockey Final Highlights: Asian Games 2026 Finals Ind Vs China Hockey Match Today Result

नदी में डूबने से पांच की मौत:सामने आया हादसे से पहले का वीडियो, ऐसे हुआ था झांसी में ये दर्दनाक हादसा – Video Showing Five People Before They Drowned In River In Jhansi

एशियन गेम्स:क्या था चीन के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम की जीत का मंत्र? कोच सोर्ड मारिन ने बताया डिफेंस का राज – India Womens Hockey Coach Sjoerd Marijne Reveals Mantra Behind Asian Games Gold Win Over China

नुसरत भरूचा:देश लौटीं अभिनेत्री, स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते दिखा परिवार; बाली में हुआ था हादसा; देखें वीडियो – Nushrratt Bharuccha Brought To Mumbai Hospital On Stretcher After Bali Accident Set To Undergo Spine Surgery

उत्तरकाशी:यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए कर्नाटक और महाराष्ट्र के दो श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत, दोनों की मौत – Uttarkashi: Two Pilgrims From Karnataka And Maharashtra Died In Yamunotri Dham

Leave a Comment