लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

बादल फटा, नाला बना मौत की धारा:दूल्हे को पीठ पर लादकर सुरेश ने पार कराया उफान; वीडियो में देखें सुरेश का साहस – Suresh Carried The Groom On His Back And Helped Him Cross The Raging Waters

[sm_links_style1]

संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर/चंबा।
Published by: विकास कुमार

Updated Sat, 15 Aug 2026 09:16 PM IST

मुश्किल की इस घड़ी में मलकौता निवासी सुरेश कुमार ने अदम्य साहस और इंसानियत की मिसाल पेश की। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दूल्हे को अपनी पीठ पर उठाया और उफनते नाले को पार करवाकर उसे सुरक्षित दूसरी ओर पहुंचाया।


Suresh carried the groom on his back and helped him cross the raging waters

दुल्हे को पीठ पर लादकर ले जाता सुरेश
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा स्थित भरमौर के बडग्राम क्षेत्र में देर रात बादल फटने से पलानी नाला अचानक उफान पर आ गया। देखते ही देखते नाले ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज बहाव के बीच बारात और ग्रामीण नाले के दोनों ओर फंस गए। हालात ऐसे थे कि उफनते पानी के बीच एक-एक कदम आगे बढ़ाना भी जान जोखिम में डालने जैसा था।






Source link

[webinsights_author_box]
[sm_links_style2]