लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राम से रावण तक, हनुमान जयंती पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की पहली झलक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है और अब फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती को ‘राम’ ग्लिम्प्स जारी किया जाएगी. 30 मार्च को इसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से ‘U’ सर्टिफिकेट मिल चुका है. इस वीडियो की लंबाई 2 मिनट 38 सेकंड (158 सेकंड) है और इसे हर उम्र के दर्शक देख सकते है. ऐसे में फिल्म को लेकर उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है.

जल्द सामने आएगा कैरेक्टर इंट्रोडक्शन

इस झलक में दर्शकों को पहली बार किरदारों का असली लुक देखने को मिलेगा. रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, यश रावण के किरदार में, साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आएंगी. वहीं रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के रूप में दिखाई देंगे. इस बार मेकर्स का फोकस बड़े एक्शन और भव्यता पर नहीं, बल्कि किरदारों की गहराई और उनकी भावनाओं को दर्शाने पर है. पिंकविला के अनुसार, यह एक तरह का कैरेक्टर इंट्रोडक्शन होगा, जिससे लोग कहानी के मूल भाव से जुड़ सकें. आगे चलकर फिल्म का एक और बड़ा वीडियो रिलीज किया जाएगा, जिसमें इसके विशाल सेट, एक्शन और विजुअल स्केल को दिखाया जाएगा.

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार 

फिल्म में मुख्य कलाकारों के अलावा रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल और कुणाल कपूर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. मेकर्स इस फिल्म को बड़े लेवल पर प्रमोट करने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए करीब सात महीने का प्लान बनाया गया है, जिसमें अलग-अलग पार्ट में नई झलकियां सामने आएंगी. यह फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है और इसका संगीत हंस जिमर और ए आर रहमान जैसे दिग्गज तैयार कर रहे हैं. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 को रिलीज किया जाएगा. इसे आने वाले समय की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment