Awarapan 2 Box office Collection: इमरान हाशमी इन दिनों फिल्म ‘आवारापन 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म अभी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई है लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसने बॉक्स ऑफिस पर आने से पहले ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है. फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है. ऐसे में अब रिलीज से पहले इसने बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
‘आवारापन 2’ का एडवांस बुकिंग कलेक्शन
फिल्म ‘आवारापन 2’ की एडवांस बुकिंग धड़ल्ले से की जा रही है. इसकी वजह से फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है. रिलीज से पहले ही फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रात 9.30 बजे तक 5.86 करोड़ कर लिया है.
– जबकि फिल्म ने ब्लॉक सीट के साथ ही 8.63 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसके 193532 टिकट्स बिक चुके हैं.
– साथ ही इसे अभी तक 8619 शोज मिल चुके हैं.
यह भी पढ़ें: ‘बंटवारा 1947’ या ‘आवारापन 2’, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
‘आवारापन’ का तोड़ा लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड
‘आवारापन 2’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग में 2007 में आए पहले पार्ट ‘आवारापन’ के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2007 में आई इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 7.76 करोड़ का बिजनेस किया था. जबकि एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ ने एडवांस बुकिंग में ब्लॉक सीट के साथ ही 8.63 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस लिहाज से फिल्म ने रिलीज से पहले ही इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
‘आवारापन 2’ की ‘बंटवारा 1947’ से है टक्कर
गौरतलब है कि इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से टक्कर होगी. दोनों स्टार्स कोई पहली बार नहीं बल्कि इसके पहले 2007 में आमने सामने थे. ‘अपने’ और ‘आवारापन’ को साल 2007 में 29 जून को एक साथ रिलीज किया गया था, जिसमें सनी देओल की फिल्म ने बाजी मार ली थी. लेकिन इस बार ‘आवारापन 2’ आगे निकल चुकी है. दोनों ही फिल्में 14 अगस्त, 2026 को रिलीज की जाएंगी.
यह भी पढ़ें: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
‘आवारापन 2’ के बारे में
बहरहाल, अगर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ के बारे में बात की जाए तो ये फिल्म साल 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है, जिसमें इमरान हाशमी के साथ श्रिया सरन लीड रोल में थीं. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म से डायरेक्टर मोहित सूरी ने डायरेक्शन में डेब्यू किया था. इस बार इमरान हाशमी के साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी अहम भूमिका में हैं और उनके साथ एक्ट्रेस शबाना आजमी भी हैं.


