लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rajasthan:हरभजन सिंह के जोंबी ड्रग्स वीडियो में दिखने वाले दो युवक हिरासत में, बेहोशी का नाटक कर बनाई थी रील – Sri-ganganagar-zombie-drugs-video-harbhajan-singh-pregabalin-capsule-two-youth-detained

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भाजपा के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कथित ‘जोंबी ड्रग्स’ वाले वीडियो मामले में मंगलवार रात नया मोड़ आ गया। श्रीगंगानगर की कोतवाली थाना पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले जिले के एसपी हरिशंकर ने वीडियो के श्रीगंगानगर का होने से साफ इनकार किया था।

दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ

इसके बाद कोतवाली थाना क्षेत्र की भांभू कॉलोनी निवासी योगेश (30) और जोगिंदर (27) को पूछताछ के लिए डिटेन किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने प्रतिबंधित प्रेगाबालिन के कैप्सूल का सेवन कर ‘जोंबी ड्रग्स’ के प्रभाव में होने का नाटक किया। फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिससे लोगों में भ्रम और भय का माहौल पैदा हो गया।

पेट्रोल पंप के पास शूट हुआ था वीडियो

वीडियो जस्सा सिंह मार्ग पर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास शूट किया गया था। वायरल वीडियो में पेट्रोल पंप साफ दिखाई दे रहा है। शूटिंग सात अगस्त को सुबह 11:01 बजे हुई थी। इसके बाद हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा निवासी एक युवक ने इसे इंस्टाग्राम पर साझा किया। पंजाबी गाने के साथ वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दो युवक एक जगह खड़े सुन्न नजर आ रहे थे।

सांसद हरभजन सिंह ने भी किया था शेयर

राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने इसे अपने अकाउंट पर साझा किया। पंजाब पुलिस ने जवाब में इसे राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले का बताया। लेकिन मंगलवार दोपहर जब एसपी हरिशंकर से पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि श्रीगंगानगर में ऐसी कोई गतिविधियां नहीं होतीं और वीडियो का खंडन कर दिया। बाद में कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: सरकार के खिलाफ मंत्री: सफाईकर्मियों के समर्थन में धरने पर बैठे मंत्री संजय शर्मा, गहलोत-पायलट ने उठाए सवाल

प्रेगाबालिन के 300 एमजी के कैप्सूल खाता हूं

पूछताछ में योगेश ने बताया, ‘सर जी, प्रेगाबालिन के 300 एमजी के कैप्सूल खाता हूं। इसके अलावा कुछ नहीं खाता। हम लोग मजदूरी के लिए काम पर गए हुए थे, मिट्टी की ट्रॉली भरने। उस समय प्रेगाबालिन कैप्सूल खाए हुए थे। चिट्टा-इंजेक्शन वालों से दूर रहता हूं। फिर हमने ऐसे करते हुए वीडियो बनाया।’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कंगना का राहुल पर निशाना:कहा- अगर इतालवी मां उन्हें विपक्ष का नेता बनाना नहीं चाहतीं तो उनका क्या वजूद रहता? – Kangana Ranaut On Rahul Gandhi Parliament Statement

यूपी:आकाश आनंद के बहाने जेन जी को साधने की कोशिश में बसपा, यूं ही नहीं अखिलेश-राहुल को अंकल कहा गया – Up: Bsp Trying To Woo Gen. Ji Using Akash Anand; Akhilesh And Rahul Are Not Called Uncles For Nothing

परीक्षा विवाद:झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच सियासी वार, पूर्व सीएम रघुवर दास ने दी आमरण अनशन की चेतावनी – Raghuvar-das-cbi-probe-jpsc-jssc-exam-irregularities-student-protest

वायुसेना की बढ़ेगी ताकत:60 ट्रांसपोर्ट विमानों के लिए ₹1 लाख करोड़ का टेंडर जारी; किन कंपनियों के बीच टक्कर? – India Air Power Set To Rise ₹1 Lakh Crore Tender For 60 New Multirole Transport Aircraft

Indian Cricket:वैभव का भविष्य, रोहित का संन्यास और गिल की कप्तानी; मैथ्यू हेडन ने भारतीय क्रिकेट पर रखी राय – Matthew Hayden Speaks On Vaibhav Sooryavanshi, Rohit Sharma And Shubman Gill

असली शिवसेना किसकी?:सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- पार्टी में हुआ था विभाजन या नहीं; फिर चुनाव चिह्न पर फैसला – Supreme Court To First Examine Whether Party Was Actually Split Before Deciding Uddhav-shinde Symbol Dispute

Leave a Comment