लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चांदी की पायल में चाहिए नया डिजाइन? देखें सिंगल लेयर के ये 8 खूबसूरत ऑप्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Silver Payal Designs: पायल पहनना महिलाओं को काफी पसंद होता है. खासकर त्योहार और शादी के मौसम में पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पायल जरूर पहनी जाती है. इन दिनों भारी पायल के बजाय सिंगल लेयर पायल का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. ये हल्की होती हैं और रोजमर्रा के साथ-साथ खास मौकों पर भी आसानी से पहनी जा सकती हैं. अगर आप भी नई पायल लेने की सोच रही हैं, तो इन 8 डिजाइंस पर नजर डाल सकती हैं.

हार्ट चार्म वाली पायल

हार्ट चार्म वाली पायल
हार्ट चार्म वाली पायल

युवा लड़कियों को हार्ट शेप वाली पायल काफी पसंद आती है. पतली सिल्वर चेन में छोटे-छोटे हार्ट चार्म लगे होते हैं, जो इसे क्यूट और स्टाइलिश लुक देते हैं. कॉलेज, आउटिंग या किसी छोटी पार्टी के लिए यह अच्छा ऑप्शन है.

घुंघरू वाली सिंगल लेयर पायल

घुंघरू वाली सिंगल लेयर पायल
घुंघरू वाली सिंगल लेयर पायल

पायल में छोटे घुंघरू लगे हों तो इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है. सिंगल लेयर में आने वाला यह डिजाइन ट्रेडिशनल लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए बढ़िया है. इसे साड़ी, सूट या लहंगे के साथ आसानी से पहना जा सकता है.

फ्लोरल डिजाइन पायल

फ्लोरल डिजाइन पायल
फ्लोरल डिजाइन पायल

फूलों की आकृति वाली पायल देखने में काफी प्यारी लगती है. इसमें सिल्वर चेन के साथ छोटे फ्लोरल मोटिफ दिए जाते हैं. सिंपल होने के बावजूद यह पैरों को खूबसूरत लुक देती है और फेस्टिवल के लिए भी अच्छी रहती है.

बीडेड पायल

बीडेड पायल डिजाइन
बीडेड पायल डिजाइन

अगर आपको थोड़ा अलग डिजाइन पसंद है, तो बीडेड पायल चुन सकती हैं. इसमें छोटे बीड्स या मोती जैसे डिजाइन लगे होते हैं. यह पायल इंडियन कपड़ों के साथ ही जींस और टॉप जैसे वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी अच्छी लगती है.

मिनिमल चेन पायल

मिनिमल चेन पायल
मिनिमल चेन पायल

रोज पहनने के लिए बहुत हल्की पायल चाहिए, तो सिंपल चेन डिजाइन आपके काम आ सकता है. इसका लुक काफी साफ-सुथरा होता है. ऑफिस, कॉलेज या रोजाना पहनने के लिए यह आरामदायक और आसान विकल्प है.

लीफ पैटर्न पायल

लीफ पैटर्न पायल
लीफ पैटर्न पायल

पत्तियों वाले डिजाइन इन दिनों काफी पसंद किए जा रहे हैं. लीफ पैटर्न वाली सिंगल लेयर पायल में सादगी के साथ स्टाइल भी नजर आता है. इसे रोजाना या किसी छोटे फंक्शन में पहना जा सकता है.

ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर पायल

Oxidised Silver Payal
Oxidised Silver Payal

ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पसंद करने वालों के लिए यह डिजाइन अच्छा रहेगा. इसका थोड़ा डार्क और ट्रेडिशनल फिनिश इसे बाकी पायल से अलग बनाता है. सूट, कुर्ती और साड़ी के साथ यह काफी अच्छी लगती है.

स्टोन-स्टडेड पायल

स्टोन-स्टडेड पायल
स्टोन-स्टडेड पायल

अगर आपको थोड़ा चमकदार और पार्टी वाला लुक चाहिए, तो स्टोन-स्टडेड पायल चुन सकती हैं. पतली सिल्वर चेन पर लगे छोटे स्टोन पैरों को खूबसूरत लुक देते हैं. शादी या किसी खास फंक्शन में यह डिजाइन खूब जंचेगा.

यह भी पढ़ें: चांदी की बिछिया के ये 5 डिजाइन पैरों में लगाएंगे चार चांद, देखें लेटेस्ट कलेक्शन

The post चांदी की पायल में चाहिए नया डिजाइन? देखें सिंगल लेयर के ये 8 खूबसूरत ऑप्शन appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment