लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ronaldo Dating History:जॉर्जिना से पहले कैसी थी रोनाल्डो की लव लाइफ, किन-किन हसीनाओं को किया डेट? देखें लिस्ट – Cristiano Ronaldo Dating History: The Women He Dated Before Georgina Rodriguez; Bipasha, Hilton, Irina List

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दुनिया के महान फुटबॉलर्स में शुमार पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और स्पेनिश-अर्जेंटीनी मॉडल जॉर्जिना रोड्रिगेज शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने मंगलवार 11 अगस्त को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। इस दौरान दोनों के पांच बच्चे मौजूद रहे। रोनाल्डो और जॉर्जिना की मुलाकात 2016 में मैड्रिड के एक स्टोर में हुई थी। वहां जॉर्जिना सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं। इसके बाद दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा और करीब एक दशक से वे साथ हैं। अब जॉर्जिना से शादी के बाद रोनाल्डो अपनी जिंदगी के एक नए अध्याय में प्रवेश कर चुके हैं। दोनों की बेटियां अलाना और बेला हैं, जबकि जॉर्जिना रोनाल्डो के तीन अन्य बच्चों की भी सौतेली मां की भूमिका निभाती हैं।

जॉर्जिना के साथ रोनाल्डो का रिश्ता उनके पहले के चर्चित रिश्तों से काफी अलग रहा है। जॉर्जिना से पहले रोनाल्डो की डेटिंग लाइफ लंबे समय तक मीडिया और फैंस के बीच चर्चा का विषय रही थी। शुरुआती दिनों के रिश्तों से लेकर हॉलीवुड और फैशन की बड़ी हस्तियों से जुड़े नामों तक, उनकी लव लाइफ में कई चर्चित पड़ाव आए। आइए जॉर्जिना से पहले इस फुटबॉल स्टार से जुड़ी सबसे चर्चित महिलाओं और उनके साथ डेटिंग इतिहास पर एक नजर डालते हैं…




Cristiano Ronaldo Dating History: The Women He Dated Before Georgina Rodriguez; Bipasha, Hilton, Irina List

जॉर्डाना
– फोटो : Instagram


जॉर्डाना जार्डेल

 

  • रोनाल्डो के शुरुआती रिश्तों में ब्राजीलियाई मॉडल जॉर्डाना जार्डेल का नाम शामिल है। वह स्पोर्टिंग लिस्बन में रोनाल्डो के साथी खिलाड़ी रहे मारियो जार्डेल की बहन हैं। 2000 के दशक की शुरुआत में दोनों के रिश्ते ने ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोरीं। उस दौर की कुछ तस्वीरों में रोनाल्डो जॉर्डाना और अपनी मां के साथ नजर आए थे।
  • जॉर्डाना रोनाल्डो के मैच देखने भी पहुंचती थीं और उन्हें सपोर्ट करती थीं। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। रोनाल्डो के स्टार बनने से पहले का यह रिश्ता उनकी निजी जिंदगी के शांत दौर की याद दिलाता है। जॉर्डाना अब शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने परिवार से जुड़े पल साझा करती हैं।


Cristiano Ronaldo Dating History: The Women He Dated Before Georgina Rodriguez; Bipasha, Hilton, Irina List

पेरिस हिल्टन
– फोटो : Instagram


पेरिस हिल्टन

 

  • 2009 में रियल मैड्रिड के लिए रिकॉर्ड ट्रांसफर के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम अमेरिकी सोशलाइट पेरिस हिल्टन के साथ जुड़ा। रोनाल्डो को लॉस एंजिल्स में पेरिस और उनकी बहन निकी हिल्टन के साथ माय हाउस नाइटक्लब में देखा गया था। इसके बाद वे वेस्ट हॉलीवुड स्थित निकी के घर भी गए।
  • प्रत्यक्षदर्शियों ने दोनों के बीच नजदीकियों और किस करने का दावा किया था। हालांकि, बाद में पेरिस हिल्टन ने रोनाल्डो को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वह सिर्फ किसी फुटबॉलर की पार्टनर बनकर नहीं रहना चाहतीं। दोनों के बीच यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला, लेकिन दो बड़े ग्लोबल सितारों की नजदीकी ने खूब सुर्खियां बटोरीं।


Cristiano Ronaldo Dating History: The Women He Dated Before Georgina Rodriguez; Bipasha, Hilton, Irina List

बिपाशा बसु
– फोटो : Instagram


बिपाशा बसु

 

  • 2007 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ भी जुड़ा था। दोनों की मुलाकात लिस्बन में न्यू सेवेन वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड कार्यक्रम के दौरान हुई थी, जहां दोनों ने साथ में प्रेजेंटिंग की थी। इसके बाद रोनाल्डो और बिपाशा की एक-दूसरे के साथ करीब से डांस करते हुए तस्वीर सामने आई, जिसने भारत में खूब सुर्खियां बटोरीं।
  • इसके बाद दोनों के किस करने की खबरें भी सामने आईं। हालांकि, बिपाशा ने किसी गंभीर रिश्ते की बात से इनकार किया था। उन्होंने बताया था कि उस समय वह पहले से ही एक रिश्ते में थीं। बिपाशा ने रोनाल्डो को बहुत प्यारा इंसान बताया था। दोनों के बीच बॉलीवुड फिल्मों को लेकर भी बातचीत और पसंद की समानता बताई गई। हालांकि, यह जुड़ाव ज्यादा आगे नहीं बढ़ा।


Cristiano Ronaldo Dating History: The Women He Dated Before Georgina Rodriguez; Bipasha, Hilton, Irina List

इरीना शायक
– फोटो : Instagram


इरीना शायक

 

  • जॉर्जिना रोड्रिगेज से पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल रिश्ता रूसी सुपरमॉडल इरीना शायक के साथ था। दोनों की मुलाकात 2010 में एक अर्मानी फोटोशूट के दौरान हुई थी। इसके बाद रोनाल्डो और इरीना खेल और फैशन की दुनिया के सबसे ग्लैमरस कपल्स में गिने जाने लगे।
  • दोनों कई रेड कार्पेट इवेंट्स में साथ नजर आए। 2014 में उन्होंने वोग स्पेन के कवर के लिए भी साथ फोटोशूट कराया था। हालांकि, करीब पांच साल साथ रहने के बाद 2015 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। ब्रेकअप के दौरान रोनाल्डो के दूसरी महिलाओं को मैसेज करने की खबरें भी सामने आई थीं।
  • बाद में इरीना ने रिश्ते में साझा मूल्यों और सोच की अहमियत पर बात की। वहीं, रोनाल्डो ने एक संक्षिप्त बयान जारी कर इरीना के लिए खुशी की कामना की। दोनों का ब्रेकअप रोनाल्डो की सबसे ज्यादा चर्चित और मीडिया की निगाहों में रहने वाली निजी घटनाओं में शामिल रहा।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar News:बिहार के 10 जिलों ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात ने नौ लोगों की जान ली; जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम? – Bihar News: Orange Alert For 10 Districts In Bihar; Lightning Claims Nine Lives; Weather Forecast Patna News

यूपी:आकाश आनंद ने राहुल-अखिलेश को कहा ‘अंकल’, अखिलेश का पलटवार- हमसे कुछ न कहलवाओ तो अच्छा.. – Up: Akash Anand Calls Rahul And Akhilesh ‘uncle’, Akhilesh Retorts

Haiwaan Teaser:फिल्म ‘हैवान’ का टीजर रिलीज; खलनायक बन खिलाड़ी ने किया ‘खेला’; किस पर दिखाई हैवानियत? – Akshay Kumar And Saif Ali Khan Action Thriller Movie Haiwaan Teaser Out Directed By Priyadarshan

Himachal Weather :हिमाचल में बारिश का कहर, 288 सड़कें बंद; 112 ट्रांसफार्मर ठप, 55 पेयजल योजनाएं प्रभावित – Himachal Weather Rain 288 Roads Blocked 112 Transformers 55 Water Schemes

Ind Vs Afg T20:भारत सितंबर में अफगानिस्तान से खेलेगा तीन मैचों की टी20 सीरीज; बांग्लादेश को क्यों लगा झटका? – India To Host Afghanistan For Three-match T20i Series In September, Bangladesh Hopes Fade

Campus Diaries:वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्कीम के लिए आवेदन शुरू, यूजी और पीजी वाले इस तारीख तक भरें फॉर्म – Campus Diaries: Applications Open For Vice Chancellor Internship Scheme 2026 For Ug And Pg Students

Leave a Comment