लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar News:अब इंजीनियर पर भ्रष्टाचार कर धन कमाने का आरोप, Svu को करोड़ों की संपत्ति मिली; जानिए पूरा मामला – Engineer Accused Of Amassing Wealth Through Corruption Svu Team Raids Four Locations In Banka Vaishali Patna

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बिहार में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने एक और अफसर पर शिकंजा कसा है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के फ्लैट नंबर 307, जनक नंदिनी अपार्टमेंट, महावीर नगर, बेउर चौराहा स्थित छह मंजिला मकान, वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में सिमरवारा गांव और बांका स्थित लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के दफ्तर समेत चार ठिकानों पर छापेमारी चली। 

10 अगस्त को दर्ज हुआ था मामला

विशेष निगरानी इकाई के अनुसार, हरेन्द्र कुमार के खिलाफ 10 अगस्त 2026 को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के अगले ही दिन यानी 11 अगस्त को एजेंसी की टीमों ने उनके अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचकर तलाशी शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच और सत्यापन में हरेंद्र कुमार के पास करीब 2 करोड़ 20 लाख 99 हजार 900 रुपये की अप्रत्याशित संपत्ति पाई गई है। जांच एजेंसी का आरोप है कि यह संपत्ति अवैध और अनुचित तरीके से अर्जित की गई। अधिकारी ने वर्ष 2015 में सरकारी सेवा में योगदान दिया था और विभिन्न स्थानों पर पदस्थापना के दौरान अवैध तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित किए जाने की बात सामने आई है।

Bihar News: अचानक गायब हो गई 10वीं की छात्रा, रेलवे ट्रैक पर मिला स्कूल ड्रेस और बैग; परिजनों ने किया बवाल

पटना में दो जगहों पर पहुंची टीम


तलाशी के लिए एसवीयू की टीम पटना के महावीर नगर स्थित जनक नंदिनी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 307 पहुंची। यह ठिकाना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में आता है। इसके अलावा पटना के बेउर चौराहा स्थित छह मंजिला मकान में भी तलाशी ली गई। यहां से संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खंगाले गए।


वैशाली और बांका में भी जांच

जांच एजेंसी की एक टीम वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र स्थित सिमरवारा गांव के परिसर में भी तलाशी चली। वहीं, हरेन्द्र कुमार की वर्तमान पोस्टिंग वाले बांका स्थित लघु जल संसाधन विभाग के कार्यालय में भी एसवीयू की टीम पहुंची। यहां विभागीय दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की गई। 

पत्नी के नाम भी कई जमीन और फ्लैट

तलाशी के दौरान अधिकारी और उनकी पत्नी के नाम पर कई अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले। इनमें फुलवारीशरीफ के बेऊर चौराहा में जमीन, पातेपुर में जमीन, पटना के महावीर नगर में फ्लैट, संपतचक और दानापुर में जमीन, वैशाली के महुआ में प्लॉट तथा पटना के मीठापुर में फ्लैट शामिल हैं। इसके अलावा पटना जिले के फजीलाबाद में 1.56 डिसमिल भूखंड से संबंधित दस्तावेज भी मिले। इन आठ संपत्तियों का दस्तावेजी मूल्य करीब 1 करोड़ 43 लाख 33 हजार रुपये बताया गया है।


फ्लैट से 9.50 लाख रुपये नकद, 81 लाख के गहने मिले

तलाशी के दौरान पटना के जनक नंदिनी अपार्टमेंट स्थित फ्लैट से 9.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इसके साथ ही करीब 81 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण भी मिले हैं। तलाशी टीम को एक क्विड रेनॉल्ट कार, होंडा यूनिकॉर्न बाइक, यामाहा फैशिनो स्कूटी और महंगे सामान की खरीद से संबंधित कई वाउचर व बिल भी मिले।


पैतृक घर से भी नकदी और जमीन के दस्तावेज बरामद

हरेंद्र कुमार के वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र स्थित पैतृक आवास से 3 लाख 42 हजार 500 रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा जमीन से संबंधित दो दस्तावेज भी मिले हैं। तलाशी के दौरान अधिकारी और उनकी पत्नी के नाम से भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और बंधन बैंक में कुल पांच बैंक खातों की जानकारी भी मिली है। SVU के मुताबिक, इन खातों में पर्याप्त राशि जमा होने की संभावना है। खातों और बरामद दस्तावेजों की जांच व स्क्रूटिनी की जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंजाब एसएसएसबी जॉब:क्लर्क, ड्राइवर और फील्ड आर्टिस्ट समेत 70 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन – Punjab Sssb Recruitment 2026: 70 Posts For Clerk, Driver, Field Artist And Translator, Apply Online

सीएम मोहन यादव ने अपने ही घर पर क्यों चलाई गैंती?:भावुक होकर बोले- जिस घर में बचपन बीता उसे तोड़ना आसान नहीं – Cm Mohan Yadav Wielded A Pickaxe At His Own Home And Also Became Emotional News In Hindi

राजस्थान हाईकोर्ट के नए सीजे ने आते ही बदली व्यवस्था:37 जजों को मिली नई जिम्मेदारी, जानें क्यों हुआ बदलाव – Rajasthan High Court Reshuffle New Chief Justice Allocates Portfolios To 37 Judges Know Why

एलपीयू में बवाल:छात्रा से दुष्कर्म की सूचना पर भड़के छात्रों ने की तोड़फोड़-आगजनी, अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम – Female Student Sexual Harassment Lovely Professional University Uproar Among Students Over Rumors Of Suicide

‘पीएम से माफी मांगें, छोड़ दूंगा फ्रॉड कहना’:राजीव चंद्रशेखर का राहुल गांधी पर वार, सतीशन को दिया ये जवाब – Rajeev-chandrasekhar-rahul-gandhi-fraud-apology-pm-election-commission-sir-row-vd-satheesan

मनीष मल्होत्रा का शो:आलिया-विक्की कौशल ने लूटी महफिल; माधुरी दीक्षित-शबाना आजमी समेत ये सेलेब्स हुए शामिल – Vicky Kaushal Alia Turned Showstoppers For Manish Malhotra Mijwan Show madhuri Dixit Shabana Azmi Also Attends

Leave a Comment