लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

प्रोटीन से भरपूर क्रिस्पी मसूर दाल टिक्की ट्राय किए बिना रह नहीं पाएंगे आप, शेफ कुणाल कपूर की रेसिपी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Masoor Dal Tikki: आजकल हर कोई ऐसा खाना चाहता है जो हेल्दी भी हो, प्रोटीन से भरपूर भी और स्वाद में भी शानदार लगे. अगर आप भी कुछ ऐसा ही ट्राई करना चाहते हैं, तो मशहूर शेफ कुणाल कपूर की मसूर दाल टिक्की रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये टिक्की न सिर्फ खाने में लाजवाब है, बल्कि वजन और सेहत का भी ख्याल रखती है. इसे आप स्नैक, ब्रेकफास्ट या पार्टी स्टार्टर के रूप में भी सर्व कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं मसूर दाल टिक्की बनाने की आसान स्टेप बाय स्टेप रेसिपी.

मसूर दाल टिक्की बनाने की सामग्री

  • धुली हुई मसूर दाल – डेढ़ कप
  • जीरा – डेढ़ छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च – 2
  • लहसुन – 4 कलियां
  • प्याज – आधा
  • अदरक – छोटा टुकड़ा
  • लाल मिर्च पाउडर – डेढ़ छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – डेढ़ बड़ा चम्मच
  • चाट मसाला – 1 बड़ा चम्मच
  • हल्दी – आधा छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी पाउडर – तीन चौथाई छोटा चम्मच
  • फ्रेश धनिया – एक मुट्ठी
  • नमक – स्वादानुसार
  • कद्दूकस की हुई गाजर – आधा कप
  • घी या तेल – तलने के लिए

चिली गार्लिक डिप के लिए

  • तेल – 3 बड़े चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च – 4 से 5
  • लहसुन कटा हुआ – 2 छोटा चम्मच
  • गाढ़ी दही – 1 कप
  • फ्रेश धनिया – एक मुट्ठी
  • नमक – स्वादानुसार
  • काला नमक – तीन चौथाई छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर – डेढ़ छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च – 1

यह भी पढ़ें: बाहर से क्रिस्पी लेकिन अंदर से सॉफ्ट, गाजर और ओट्स से बनाएं परफेक्ट इवनिंग स्नैक

मसूर दाल टिक्की बनाने की रेसिपी

  • मसूर दाल टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले भिगोई हुई मसूर दाल को छानकर अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इसे मिक्सर में डालें और इसमें जीरा, हरी मिर्च, लहसुन, प्याज, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, चाट मसाला, कसूरी मेथी, हरा धनिया, नमक और गाजर डालें. अब इसे दरदरा पीस लें.
  • अब इस तैयार मिश्रण को प्लेट में निकालें और हाथ से टिक्की का शेप दें. पैन में घी या तेल गरम करें और मीडियम आंच पर टिक्की को शैलो फ्राई करें. इसे दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेकें.
  • अब चिली गार्लिक डिप के लिए एक पैन में तेल गर्म करें और सूखी लाल मिर्च को धीमी आंच पर भून लें. उसी तेल में लहसुन डालकर गोल्डन होने तक फ्राई करें. इसके बाद एक बाउल में हंग कर्ड लें और उसमें फ्राई किया हुआ लहसुन डालें.
  • अब सूखी मिर्च को क्रश करके डालें और साथ ही इसमें धनिया, नमक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और हरी मिर्च मिलाएं. इन सभी चीजों को अच्छे से फेंट लें.
  • गर्मागर्म मसूर दाल टिक्की को तैयार चिली गार्लिक डिप के साथ सर्व करें. ये रेसिपी चाय के साथ और भी ज्यादा टेस्टी लगती है.
Masoor Dal Tikki.

यह भी पढ़ें: बिना मैदा मिनटों में बनाएं तीखे और क्रिस्पी राइस फ्लोर चिली क्रैकर्स, ये है आसान रेसिपी

The post प्रोटीन से भरपूर क्रिस्पी मसूर दाल टिक्की ट्राय किए बिना रह नहीं पाएंगे आप, शेफ कुणाल कपूर की रेसिपी appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment