लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Himachal:शिमला में संजौली के समिट्री में दरकी पहाड़ी, मलबे में दबी स्कूटी समेत पांच बाइक, बाल-बाल बचे लोग – Hillside Collapses In Sanjauli Cemetery In Shimla Leaving Five Bikes And A Scooter Buried Under Debris

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

संजौली के समिट्री क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 10:10 बजे अचानक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। इसकी चपेट में एक स्कूटी समेत पांच बाइक आ गईं और मलबे में दब गईं। भूस्खलन से बिजली के खंभे भी उखड़ कर सड़क पर पहुंच गए हैं।


 

हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। अचानक हुए भूस्खलन से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। वार्ड की एंबुलेंस सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी से भूस्खलन का खतरा पहले से बना हुआ था। सोमवार रात अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा दरकने से निचली ओर बने मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। घटना के बाद स्थानीय लोग दहशत में हैं और रात के समय पहाड़ी के आसपास जाने से भी डर रहे हैं। 

घटना के समय वार्ड पार्षद विनीत शर्मा खुद मौके पर मौजूद रहे। पार्षद ने नगर निगम प्रशासन को दी। रात में सड़क पर भारी मलबा होने के कारण यातायात बहाल नहीं हो सका। निगम प्रशासन की ओर से मंगलवार सुबह टीम भेजकर मलबा हटाने और सड़क को बहाल करने का काम किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पहाड़ी का निरीक्षण करवाने और निचली ओर बने मकानों की सुरक्षा के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। बारिश जारी रहने के कारण लोगों को आशंका है कि पहाड़ी दोबारा भी दरक सकती है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jpsc-jssc Row:देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबीयत, एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल; विधानसभा गेट पर फिर लाठीचार्ज – Jpsc-jssc-protest-devendra-nath-mahato-health-worsens-ranchi-student-protest

Afg In Odi Wc 2027:अफगानिस्तान ने 2027 वनडे विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई किया, आयरलैंड को हराया – Afg In Odi Wc 2027 Afghanistan Direct Qualifies For The One Day World Cup Beats Ireland In Belfast Know Detail

थल सेना प्रमुख का जम्मू दौरा आज:जनरल धीरज सेठ अग्रिम इलाकों का करेंगे दौरा, सुरक्षा व्यवस्था की लेंगे जानकारी – Army Chief’s Visit To Jammu Today General Dheeraj Seth Will Visit Forward Areas

अमेरिकी शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब:होर्मुज के कारण तेल कीमतों में उछाल; फेडरल रिजर्व पर दबाव घटा – Us Stock Market Near Record High Oil Prices Rise Amid Tension In Hormuz Federal Reserve Pressure Eases

फिर ‘कलम’ पकड़ने के लिए उठाई कांवड़:फीस न देने पर छूटा स्कूल, मां-बाप दिव्यांग; चार बच्चों की दर्दभरी दास्तां – Four Children Set Out From Haridwar Carrying Kanwars To Resume Their Studies

Deepti Gaur Mukerjee:कौन हैं उच्च शिक्षा विभाग की नई सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी? सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी – Deepti Gaur Mukerjee Appointed New Higher Education Secretary What Will Be Her Key Priorities

Leave a Comment