लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं. एक्ट्रेस को सोमवार को सिद्धिविनायक मंदिर में स्पॉट किया गया. एक्ट्रेस गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए मंदिर गईं. सोशल मीडिया पर प्रियंका के फोटोज और वीडियोज वायरल हैं. 

इस दौरान प्रियंका को पिंक कलर के सूट में देखा गया. वो अपनी कार की तरफ जाती दिखीं. 

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका

बता दें कि प्रियंका एस एस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए इंडिया आई थीं. उन्होंने कुछ दिन पहले हैदराबाद में देखा गया था. वो पति निक जोनस और बेटी मालती संग दिखी थी. अब प्रियंका मुंबई आई हैं. मुंबई में वो सिद्धिविनायक मंदिर गईं. हालांकि, इस दौरान उनके पति और बेटी नहीं दिखीं. उन्होंने कार में बैठने से पहले फैंस को हाथ हिलाया और मुस्कुराईं.

ये भी पढ़ें- सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया

फिल्म ‘वाराणसी’ में दिखेंगे ये स्टार्स

प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में दिखेंगी. ये फिल्म ग्रैंड लेवल पर बन रही है. फिल्म महेश बाबू लीड रोल में हैं. वहीं प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम रोल में दिखेंगे. महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा का फिल्म से फर्स्ट लुक सामने आ चुका है. फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो भी रिलीज हुआ, जिसे काफी पसंद किया गया. फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी के रोल में हैं. वो इतिहासकार का रोल प्ले कर रही हैं. वहीं महेश बाबू रुद्रा के रोल में हैं. वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन कुंभा के रोल में दिखेंगे. 

फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण की कब होगी डिलीवरी? जल्दी निपटा रही ‘राका’ की शूटिंग, सेट पर बिता रही घंटों

प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ

प्रियंका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने सिंगर निक जोनस से शादी की है. निक अमेरिकन हैं. निक और प्रियंका पहले डेटिंग की और फिर शादी की. उन्होंने शादी इंडिया में की. प्रियंका और निक की शादी 1-2 दिसंबर 2018 को राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में की थी. उनकी शादी काफी ग्रैंड थी. इस शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए. उन्होंने दो रीति-रिवाजों से शादी की. उन्होंने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी में  Ralph Lauren का डिजाइनर आउटफिट कैरी किया. वहीं हिंदू वेडिंग में डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का रेड लहंगा पहना था. 

प्रियंका और निक अब एक बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं. उनकी बेटी सेरोगेसी के जरिए हुई. उन्होंने बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है. प्रियंका ने बेटी का फेस रिवील कर दिया है. हालांकि, वो फिर भी वो बेटी को पब्लिक अपीरियंस से दूर ही रखती हैं. प्रियंका अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाकर चलती हैं. वो पर्सनल लाइफ में काफी खुश हैं और प्रोफेशनल लाइफ में भी सक्सेस की सीढ़ी चढ़ रही हैं.

इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

पिछली बार प्रियंका को फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आई थीं. अब ‘वाराणसी’ के अलावा उनके पास दो फिल्में हैं. दोनों फिल्में इंग्लिश में हैं. वो Amri और Judgment Day में नजर आएंगी. दोनों फिल्में पोस्ट प्रोडक्शन में हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment