लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Asia Crisis:’किसी और की जंग में मत कूदो’, खाड़ी देशों को रूस की सख्त चेतावनी; Us-इस्राइल पर साधा निशाना – Russia: Fm Sergey Lavrov Cautions Against Drawing Gulf Monarchies Into Alien War

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि खाड़ी देशों को किसी और के युद्ध में घसीटना बेहद खतरनाक होगा और इससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता और बढ़ सकती है। मॉस्को से जारी बयान के अनुसार, लावरोव ने गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) देशों के विदेश मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि रूस खाड़ी के देशों की संप्रभुता और उनकी क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह समर्थन करता है और उनके खिलाफ किसी भी तरह के हमले को गलत मानता है।

यह भी पढ़ें – US-Iran War: ‘पर्दे के पीछे अमेरिका-ईरान की बातचीत जारी’, व्हाइट हाउस का बड़ा दावा; फिर भी तेहरान को चेताया

28 फरवरी से पश्चिम एशिया में तनाव

सर्गेई लावरोव ने खास तौर पर चेतावनी दी कि इन देशों को ‘किसी और की लड़ाई’ में शामिल करना ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिक इलाकों, खासकर बिजली, पानी और ऊर्जा से जुड़े ढांचे पर हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं, क्योंकि इससे आम लोगों की जिंदगी पर सीधा असर पड़ता है।

पिछले एक महीने से पश्चिम एशिया में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। यह संघर्ष 28 फरवरी से शुरू हुआ था, जब अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर हमला किया। इसके जवाब में ईरान ने अमेरिका के सहयोगी देशों और इस्राइल को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव और हमलों का सिलसिला जारी है।

यह भी पढ़ें – Iran War: ‘केवल ट्रंप ही इस युद्ध को रोक सकते हैं’, फतह अल-सीसी ने की US के राष्ट्रपति से जंग रोकने की अपील

अमेरिका और इस्राइल पर साधा निशाना

रूसी विदेश मंत्री ने इस पूरे संकट के लिए अमेरिका और इस्राइल को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे ‘बिना उकसावे और बेवजह की आक्रामकता’ बताया। उन्होंने कहा कि इस विवाद का हल सिर्फ बातचीत और कूटनीति के जरिए ही निकल सकता है, जिसमें सभी देशों के हितों का ध्यान रखा जाए। रूस ने अंत में अपील की कि तुरंत युद्धविराम होना चाहिए, क्योंकि लगातार हो रही हिंसा से आम लोगों को भारी नुकसान और परेशानी झेलनी पड़ रही है।

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Aaj Ka Shabd Nisseem Shailendra Ki Kavita Jis Or Karo Sanket Matra – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:निस्सीम और शैलेन्द्र की कविता

कई के सिर फूटे, हाथ-पैर टूटे:संसद मार्च के घायलों की दर्दनाक कहानी, एक छात्रा Icu में एडमिट; जानें कौन है वो? – Stories Of Injured In Parliament March One Female Student Admitted To Icu

Visa:भारतीय छात्रों को 54 दिन के भीतर क्यों लौटना होगा अमेरिका, ट्रंप के किस नए वीजा नियम के कारण बढ़ी चिंता? – Us Student Visa Rule Change Why Must Indian And International Students Must Return To Us Before 15 September

Supreme Court:’सीएनजी बिक्री पर मिले कमीशन पर Bpcl-hpcl को देना होगा सर्विस टैक्स’, सुप्रीम कोर्ट का फैसला – Supreme-court-bpcl-hpcl-must-pay-service-tax-on-cng-sales-commission-mgl

केतन अग्रवाल हत्याकांड:कैसे रची गई दर्दनाक मौत की पटकथा, लोहागढ़ को ही क्यों चुना? पुलिस ने एक-एक बात बताई – Ketan Agarwal Murder Case Lohagad Fort Pune Police Investigation Update

Iran Tension Live:ट्रंप का दावा-बातचीत की कोशिश में ईरान; युद्ध में अब तक खर्च हुए 37.5 अरब डॉलर – West Asia Crisis Iran Us War Live News Updates Trump Claim On Talks To Avoid Disaster France Pezeshkian React

Leave a Comment