भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में रहती हैं. वो हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं. चाहे कोई इवेंट हो या फंक्शन, वो हमेशा अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान खींच लेती हैं. अब सारा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं और इस बार वजह है उनका रॉयल अंदाज.
सारा तेंदुलकर का एलिगेंट साड़ी लुक
सारा तेंदुलकर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका बेहद खूबसूरत और रॉयल अंदाज देखने को मिल रहा है. तस्वीरों में सारा पेस्टल ग्रीन बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं. उनका ये एलिगेंट लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन लग रहा है.
सारा तेंदुलकर के डायमंड नेकलेस ने खींचा लोगों का ध्यान
सारा ने ऑफ-व्हाइट प्योर सैटिन सिल्क और ऑर्गेंजा सिल्क से तैयार कॉर्सेट-स्टाइल ब्लाउज पहना है. इसे उन्होंने पेस्टल ग्रीन कत्थन सिल्क बनारसी हैंडलूम साड़ी के साथ पेयर किया है. साड़ी और ब्लाउज को तिल्फ़ी (Tilfi) ने डिजाइन किया है. वहीं, अपने लुक को और खास बनाने के लिए सारा ने गोलूभाई बडालिया डायमंड की स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस और मैचिंग कफ ब्रेसलेट पहना है.
ये भी पढ़ें- Box office Collection: तमिल फिल्म ‘डीसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दो दिन में तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड
कैसा है सारा तेंदुलकर का लुक?
सारा ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया है. उन्होंने बालों को लो बन में बांधकर आगे कुछ लटें खुली छोड़ी हैं, जो उनके लुक को सॉफ्ट और ग्लैमरस टच दे रही हैं. वहीं, हाथ में फूलों का गुलदस्ता उनके इस खूबसूरत लुक में चार चांद लगा रहा है. सचिन तेंदुलकर की बेटी कैमरे के साथ एक से बढ़कर एक स्टाइलिश पोज देती दिख रही हैं.
सारा तेंदुलकर की तस्वीरें वायरल
सारा तेंदुलकर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. उनकी प्यारी सी मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया है. सारा के रॉयल साड़ी लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं और तस्वीरों पर खूब लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं. उनके एलिगेंट अंदाज को देखकर फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
ये भी पढ़ें- तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग

