लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इस रक्षाबंधन हाथ के पीछे लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी, देखते ही बोलेगी सहेली- वाह क्या डिजाइन है!

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Back Hand Mehndi Design: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और खूबसूरत यादों से जुड़ा होता है. इस दिन नए कपड़े पहनने से लेकर सजने-संवरने तक हर चीज का अपना अलग मजा है. वहीं, मेहंदी के बिना त्योहार का रंग थोड़ा अधूरा-सा लगता है.

अगर इस रक्षाबंधन पर आप हथेली की बजाय हाथ के पीछे यानी बैक हैंड पर मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, तो कुछ सिंपल और स्टाइलिश डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. ये डिजाइन देखने में खूबसूरत लगते हैं और इन्हें बहुत ज्यादा भरने की भी जरूरत नहीं पड़ती. 

फ्लोरल बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

फूलों वाली मेहंदी कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती. बैक हैंड पर बीच में एक छोटा-सा फूल बनाकर उसके आसपास पत्तियों और बेल का डिजाइन (Back Hand Mehndi Design) बनाया जा सकता है. उंगलियों पर हल्की-सी फ्लोरल डिटेलिंग रखें. 

Instagram
Instagram

राखी स्पेशल सिंपल मेहंदी डिजाइन

रक्षाबंधन के मौके पर आप मेहंदी में राखी से जुड़ा छोटा-सा डिजाइन भी शामिल कर सकती हैं. हाथ के बीच में एक छोटी राखी जैसी आकृति बनाएं और उसके चारों ओर पतली बेल या डॉट्स (Back Hand Mehndi Design) से डिजाइन पूरा करें. 

PC; Instagram
PC; Instagram

यह भी पढ़ें: छोटे-छोटे हाथों पर लगाएं ये क्यूट मेहंदी, राखी पर खिल उठेंगे नन्हे हाथ

मंडला डिजाइन (Back Hand Mehndi Design)

अगर आपको थोड़ी क्लासी मेहंदी पसंद है, तो बैक हैंड पर छोटा मंडला डिजाइन बनवा सकती हैं. इसके चारों ओर छोटी-छोटी पत्तियां, डॉट्स और घुमावदार लाइनें बनाई जा सकती हैं. उंगलियों पर हल्की डिजाइन रखने से हाथ ज्यादा भरा हुआ नहीं लगेगा और पूरा लुक एलिगेंट दिखाई देगा. 

PC: Facebook
PC: Facebook

जालीदार बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

जाली वाला डिजाइन भी बैक हैंड (Back Hand Mehndi Design) पर काफी सुंदर लगता है. हाथ के बीच में छोटी जाली बनाकर उसके किनारों पर फूल और पत्तियों की डिजाइन बनाई जा सकती है. उंगलियों पर भी इसी पैटर्न की हल्की झलक दें. 

PC: Social Media
PC: Social Media

यह भी पढ़ें: राखी पर चाहिए ‘Wow’ वाला लुक? Gen Z के लिए ये 5 आउट्फिट आइडियाज हैं बेस्ट

The post इस रक्षाबंधन हाथ के पीछे लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी, देखते ही बोलेगी सहेली- वाह क्या डिजाइन है! appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment