लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नई कार खरीदने का शानदार मौका:पेट्रोल-डीजल से लेकर ईवी तक, इन मॉडल्स पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट; देखें लिस्ट – Huge Car Discounts, Save Up 3.35 Lakh Top Tata, Kia, Maruti Models

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Car Discounts August 2026: नई कार खरीदना अधिकतर लोगों का सपना होता है, लेकिन बजट की वजह से कई लोग अपना यह इरादा टाल देते हैं। खासकर मध्यमवर्गीय परिवार वाले। अगर आप भी बजट की वजह से नई कार नहीं ले पा रहे हैं, तो आपके पास एक शानदार मौका है। टाटा मोटर्स, किआ इंडिया, मारुति सुजुकी और ह्यूंदै जैसी प्रमुख ऑटो कंपनियां इस महीने अपनी ईवी (EV) और पेट्रोल-डीजल कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज इंसेंटिव के जरिए भारी छूट दे रही हैं। क्या आप जानना चाहते हैं कि आपकी पसंदीदा कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है और किस कंपनी का ऑफर आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है? आइए जानते हैं सभी कंपनियों के डिस्काउंट ऑफर्स की पूरी लिस्ट।

टाटा मोटर्स की ईवी पर सबसे बड़ी छूट

टाटा मोटर्स अपने ग्राहको को काफी शानदार ऑफर दे रही है। कंपनी की ईवी रेंज में अलग-अलग सेगमेंट के मॉडल शामिल हैं, जिससे ग्राहकों को कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार से लेकर बड़ी इलेक्ट्रिक SUV तक विकल्प मिलते हैं।


  • कर्व ईवी: यह एक इलेक्ट्रिक एसयूवी-कूपे है, जो अपने अलग डिजाइन और प्रीमियम अपील के लिए जानी जाती है। इस पर आपको लगभग 3.35 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है। खास तौर पर चुनिंदा वेरिएंट और पुराने स्टॉक पर लागू हो सकता है।

  • हैरियर ईवी: यह एक बड़ी इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे ज्यादा स्पेस और प्रीमियम एसयूवी अनुभव चाहने वाले खरीदारों के लिए पेश किया गया है। इस पर ग्राहक 2.5 लाख से 2.75 लाख तक का फायदा उठा सकते हैं।

  • पंच ईवी: यह लोगों की पसंदीदा कारों में से एक मानी जाती है। कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर यह शहर में इस्तेमाल के लिए एक प्रैक्टिकल विकल्प है। इसके प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर 1.25 लाख से 1.45 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है।

  • टियागो ईवी: यह छोटी इलेक्ट्रिक कार है, जिसे मुख्य रूप से शहरी इस्तेमाल और रोजाना की ड्राइविंग के लिए देखा जाता है। इसके प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर 1.25 लाख से 1.45 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है।

  • नेक्सन ईवी: यह इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कंपनी का एक प्रमुख मॉडल है। इस पर खरीददार को 45 से 60 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं।


ICE कारों पर भी ऑफर


  • इसके अलावा टाटा मोटर्स की पेट्रोल-डीजल कारों पर भी ऑफर्स जारी हैं। इसमें कर्व पर 1.25 लाख तो नेक्सन पर 65 से 75 हजार तक फायदा मिल रहा है। इसके अलावा अल्टरोज, हैरियर और सफारी जैसे मॉडल्स पर भी आकर्षक छूट उपलब्ध है।

  • अगर कारों के बारे में जानें तो इनमें अल्टरोज एक प्रीमियम हैचबैक, जबकि हैरियर और सफारी बड़ी SUV कैटेगरी में आती हैं। ऐसे में ग्राहकों को EV के साथ पेट्रोल-डीजल कारों में भी कई विकल्प मिल रहे हैं।

किआ की प्रीमियम कारों पर भी बड़ा फायदा


  • अगर आप किआ की कार खरीदने का शौक रखते हैं, तो यह भी अपनी प्रीमियम कारों पर कई तरह के बेनिफिट्स दे रही है। कंपनी की रेंज में एसयूवी और एमयूवी दोनों तरह के मॉडल शामिल हैं।

  • सबसे बड़ा ऑफर कार्निवल पर है। यह एक प्रीमियम एमपीवी है और बड़े परिवार के लिए ज्यादा स्पेस और प्रीमियम केबिन पर फोकस करती है। MY26 मॉडल पर 1.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसमें एक लाख रुपये का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट और 50 हजार का कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल है।

इसके अलावा कैरेन्स क्लेविस भी एक एमपीवी कैटेगरी का मॉडल है और परिवार के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस पर 1.2 रुपये लाख तक का फायदा मिल रहा है।


  • सॉनेट: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट के इस मॉडल पर 40 से 50 हजार तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं।

  • सेल्टोस : मिड-साइज SUV के तौर पर यह प्रीमियम फीचर्स और SUV अपील चाहने वाले ग्राहकों के लिए विकल्प है। इस पर भी 40-50 हजार तक के फायदे मिल रहे हैं।

  • साइरस: यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट का मॉडल है और इस पर भी आपको 40 से 50 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स उपलब्ध हैं।

  • इस तरह किआ के पास प्रीमियम MPV से लेकर कॉम्पैक्ट और मिड-साइज SUV तक अलग-अलग जरूरतों के लिए विकल्प मौजूद हैं।


मारुति की इन कारों पर मिल रही छूट


वहीं, अगर आपको मारुति सुजुकी के मॉडल्स पसंद हैं, तो यह भी अपने कई कारों पर आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इनमें SUV, प्रीमियम हैचबैक और MPV कैटेगरी के मॉडल शामिल हैं।


  • इनविक्टो: यह प्रीमियम MPV है और बड़े परिवार के लिए ज्यादा स्पेस पर फोकस करती है। इस पर अधिकतम 1.55 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है।

  • ग्रांड विटारा: यह मिड-साइज कार है और SUV खरीदने वाले ग्राहकों के बीच एक प्रमुख विकल्प है। इस पर आपको 1.20 लाख से 1.30 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है।

  • स्विफ्ट : लोकप्रिय हैचबैक मॉडल पर  30 से  50 हजार तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं।

  • बलेनो: यह प्रीमियम हैचबैक है और इस पर भी  30 से 50 हजार तक की छूट का आप लाभ उठा सकते हैं।

  • XL6: यह फैमिली MPV है, जिसमें ज्यादा सीटिंग और पारिवारिक इस्तेमाल को ध्यान में रखा गया है। इस पर 30 से 50 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।

  • इससे अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से नई कार खरीदने वाले ग्राहकों के पास कई विकल्प मौजूद हैं।


ह्यूंदै और होंडा भी दे रहे बड़े ऑफर


  • ह्यूंदै की कारों को पसंद करने वालों लोगों को क्रेटा और ग्रांड i10 Nios समेत अन्य मॉडल्स पर 25 हजार से एक लाख तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं।

  • वहीं, होंडा एलिवेट एक मिड-साइज SUV है और इस पर भी दो लाख से ज्यादा के फायदे रिपोर्ट किए गए हैं। हालांकि, अंतिम ऑफर डीलर और ग्राहक की पात्रता के आधार पर अलग हो सकता है।


ज्यादातर ऑफर 31 अगस्त तक


  • इनमें से ज्यादातर ऑफर्स 31 अगस्त 2026 तक वैध बताए जा रहे हैं। हालांकि, डिस्काउंट की वास्तविक राशि शहर, डीलरशिप, वेरिएंट, स्टॉक और ग्राहक की पात्रता के हिसाब से बदल सकती है।

  • खास तौर पर पुराने स्टॉक या चुनिंदा वेरिएंट पर मिलने वाले ऑफर में बदलाव संभव है। इसलिए केवल विज्ञापित अधिकतम डिस्काउंट देखकर फैसला करने के बजाय डीलर से एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड कीमत और सभी लागू बेनिफिट्स की जानकारी लेना जरूरी है।

  • नई कार खरीदने से पहले यह भी देखना चाहिए कि आपके इस्तेमाल के हिसाब से कौन सा मॉडल बेहतर रहेगा। उदाहरण के लिए, शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए कॉम्पैक्ट कार या EV उपयोगी हो सकती है, जबकि बड़े परिवार के लिए SUV या MPV ज्यादा व्यावहारिक विकल्प हो सकती है।


क्या अभी ईवी खरीदना सही समय है?


  • एक्सपर्ट्स के अनुसार मौजूदा डिस्काउंट और आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए EV खरीदने वालों के लिए यह समय ठीक हो सकता है। खासकर उन मॉडल्स पर जहां पुराने स्टॉक या चुनिंदा वेरिएंट पर बड़ा फायदा मिल रहा है, वहां ग्राहक अच्छी बचत कर सकते हैं।

  • हालांकि, खरीदारी से पहले नजदीकी डीलरशिप से लेटेस्ट ऑफर, स्टॉक और उपलब्ध वेरिएंट की पुष्टि जरूर करें, क्योंकि ऑफर की शर्तें और राशि जगह के अनुसार अलग हो सकती है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आईफोन 18 प्रो को धूल चटाने आया मोटोरोला सिग्नेचर 27: 200mp कैमरा और 2nm चिपसेट से लैस, कितनी है कीमत? – Motorola Signature 27 Launch Snapdragon 8 Elite Gen 6 200mp Camera Features

डोनाल्ड ट्रंप को झटका:व्हाइट हाउस से मीडिया बैन पर कोर्ट ने लगाई रोक, अमेरिकी प्रशासन को क्या आदेश दिया? – Trump Administration Faces Court Setback: Judge Blocks White House Media Ban, Orders Access Restored

बिग बॉस 20:सलमान खान पर क्यों नाराज हुए सुनील पाल? ‘बिग बॉस’ को बताया ‘कलंकित’ शो, कहा- भाईजान इसे बंद करिए – Bigg Boss 20: Comedian Sunil Pal Angry On Salman Khan For Bigg Boss Show Says Get This Stopped Bhaijaan

सेवा संकल्प यात्रा:प्रतिभागियों से प्रधानमंत्री मोदी ने की बातचीत, कहा- सेवा हमारा मुख्य मकसद होना चाहिए – Seva Sankalp Yatra Pm Modi Interacted With Participants; Youth Said Gen-z Also Stands With The Prime Minister

यूपी:सपा मुखिया अखिलेश यादव का समाजवादी रथ लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना, लिखा- जो पीड़ित, वो पीडीए – Sp Chief Akhilesh Yadav ‘samajwadi Rath’ Has Set Off From Lucknow For Raebareli

मिलिट्री स्कूल में दाखिले का मौका:कक्षा छह और नौ में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; जारी हुआ शेड्यूल – Rms Cet 2026 Registration Begins For Class 6 And 9 Admissions; Check Schedule

Leave a Comment