लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Us-iran War:ईरान ने होर्मुज में फिर दिखाई ताकत, Adnoc पोत पर हमला; क्या अमेरिका के साथ अबू धाबी से भी जंग? – Iran Attacks Vessel In Strait Of Hormuz, Demands Major Concessions From Us

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अबू धाबी की सरकारी तेल और गैस कंपनी ADNOC के एक जहाज पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय हमला हुआ है। संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने कहा कि ईरान ने वाणिज्यिक जहाजों पर हो रहे हमलों के तहत इस जहाज पर मिसाइल दागी। ADNOC ने बताया कि शनिवार तड़के हुए हमले में किसी की जान नहीं गई।

क्या ADNOC के कई जहाज पहले भी हमले का शिकार हुए हैं?

ADNOC ने अपने बयान में कहा कि फरवरी में अमेरिका और इस्राइल की ओर से ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय उसके एक दर्जन से ज्यादा जहाजों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक, इन हमलों में एक चालक दल के सदस्य की मौत हुई है, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। ADNOC ने यह नहीं बताया कि हमला कहां हुआ और जहाज को कितना नुकसान पहुंचा।

क्या ओमान के पास भी एक जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ?

बाद में यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि ओमान के खसब शहर के पूर्व में एक जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ। इससे जहाज में आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया। केंद्र के मुताबिक, जहाज और उसका चालक दल सुरक्षित है। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि यह वही घटना थी, जिसमें ADNOC का जहाज शामिल था।

क्या ईरान और ओमान होर्मुज को लेकर समझौते पर बात कर रहे हैं?

स्ट्रेट के दूसरी ओर मौजूद ईरान और ओमान जलडमरूमध्य को संचालित करने के लिए एक समझौते पर चर्चा कर रहे हैं। युद्ध से पहले इसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग माना जाता था। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा है कि अमेरिका के अपना रवैया सुधारने तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला जाएगा। परिषद के सचिव मोहम्मद बघेर ज़ोलघदर ने यह बयान दिया है। वह शक्तिशाली रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर भी हैं।

बयान में कहा गया कि अमेरिका को दोबारा ईरान को धमकी नहीं देनी चाहिए और ईरान तथा क्षेत्र में उसके सशस्त्र सहयोगियों के साथ युद्ध स्थायी रूप से खत्म करना चाहिए। इसके अलावा अमेरिका को ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी हटाने और क्षेत्र से अपनी सेना वापस बुलाने की मांग की गई है।

क्या ईरान ने युद्ध के नुकसान की भरपाई और प्रतिबंध हटाने की मांग की?

ईरान ने अमेरिका से युद्ध में हुए नुकसान की पूरी भरपाई करने, प्रतिबंध हटाने और फ्रीज की गई संपत्तियों को बिना किसी शर्त के जारी करने की भी मांग की है। अमेरिका की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। अमेरिका चाहता है कि जलडमरूमध्य को लेकर किसी स्वीकार्य समझौते पर पहले सहमति बने और उसके बाद नाकाबंदी खत्म की जाए।

क्या ओमान के साथ ईरान का समझौता जल्द हो सकता है?

ईरान ने इससे पहले कहा था कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के प्रबंधन को लेकर ओमान के साथ समझौते के करीब है। मध्यस्थता कर रहा खाड़ी देश ओमान ने वार्ता पर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। हालांकि, शनिवार को उसने कहा कि बातचीत सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में जारी है। ओमान ने जलडमरूमध्य में जहाजों पर हुए हमलों की भी निंदा की।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंगाल:250 मदरसों पर लगेगा ताला, मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव को दी मंजूरी; 1.51 लाख सरकारी भर्तियों का रास्ता खुला – West-bengal-government-to-close-250-madrasas-cabinet-approves-proposal-paves-way-1-51-lakh-govt Recruitments

बॉक्स ऑफिस:रिलीज से पहले ‘द पैराडाइज’ का धमाका, की करोड़ों की कमाई; नानी ने बनाया करियर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड – The Paradise Creates Box Office History For Nani Surpasses Hit The Third Case In Advance Bookings

यूपी:भाजपा के राज्य प्रभारी और सह प्रभारियों में दिखी राज्य के नेताओं की धमक, दी गई बड़ी जिम्मेदारी – Up: Bjp’s State In-charge And Co-in-charges Show The Influence Of State Leaders, Given Significant Responsibil

मुंबई मेयर रितु तावड़े पर कोर्ट की कार्रवाई:गैरहाजिरी पर लगा ₹300 का जुर्माना, गणेश विसर्जन पर क्या बोलीं? – Mumbai Mayor Ritu Tawde Court Cost 2016 Assault Case  ganesh Visarjan

सपा सांसद रामजी लाल सुमन बोले:आरएसएस और भाजपा मानवता के दुश्मन; मनु स्मृति और आरक्षण को लेकर कही ये बात – Sp Mp Ramji Lal Suman Targeted The Rss And The Bjp

जीएसटी 2.0 सुधारों ने भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग की तस्वीर कैसे बदल दी?:वाहन बाजार में आई दशक की सबसे बड़ी तेजी – How Gst 2.0 Triggered India’s Biggest Car Buying Boom: Maruti, Hyundai, And Mahindra Record Surge

Leave a Comment