लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

What to watch: ओटीटी से थिएटर तक इस फ्राइडे रिलीज हुई 4 फिल्में हैं पैसा वसूल, बाकी सब बेकार, देखें लिस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


What to watch And Skip: ओटीटी से थिएटर तक हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म और सीरीज रिलीज होती हैं. इसमें कई बार कुछ फिल्में ऐसी हैं, जो दर्शकों के लिए ऊबाऊ बन जाती हैं. ऐसे में इस हफ्ते भी थिएटर और ओटीटी पर कई फिल्मों ने दस्तक दी है. ऐसे में आपको बता रहे हैं कि आप इस वीकेंड क्या देख सकते हैं और क्या स्किप. इसमें 4 फिल्में तो पैसा वसूल हैं बाकी आप अपने इंटरेस्ट के हिसाब से देख सकते हैं. देखिए लिस्ट…

देखने लायक हैं ये फिल्में-सीरीज

ऑपरेशन सफेद सागर

अगर आप कुछ यूनिक और ऑरिजनल कॉन्टेंट देखना चाहते हैं और आपको सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्मों का शौक है तो आप इस वीकेंड घर बैठे नई रिलीज हुई सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ को देख सकते हैं. इसमें जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, अभय वर्मा, दीया मिर्जा और आदिल हुसैन जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. ये हिंदी की वॉर एक्शन ड्रामा सीरीज है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Friday OTT Release: 'मैं वापस आऊंगा' से 'ऑपरेशन सफेद सागर' तक, फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुईं 7 धांसू फिल्में-सीरीज

लेनिन

अखिल अक्किनेनी की फिल्म ‘लेनिन’ को सिनेमाघरों में पिछले महीने ही रिलीज किया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया था. फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था. ऐसे में अगर आपने इसे थिएटर में मिस कर दिया है तो अब ओटीटी पर देख सकते हैं. इसे हिंदी समेत साउथ की अन्य भाषाओं में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं. ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

Lenin OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर कब्जा जमाने आ रही है लेनिन, कब और कहां होगी स्ट्रीम? - lenin ott release akhil akkineni adventure thriller when where online streaming on

ओह माय डॉग

पंकज त्रिपाठी ने एक बार फिर से लोगों अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींच लिया है. वो फिल्म ‘ओह माय डॉग’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसे 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. इस फिल्म की कहानी  वफादारी और प्यार की है. इसमें एक कुत्ते की कहानी को दिखाया गया है. इस फिल्म की कहानी ऐसी है, जिसे देखने के बाद किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी. तो इमोशन से भरपूर इस फिल्म को आप थिएटर में देख सकते हैं और ये एकदम ही पैसा वसूल फिल्म है. इसे सोशल मीडिया पर भी अच्छा रिव्यू मिला है. 

Ohh My Dog (2026) - IMDb

डीसी

अरुण माथेस्वरन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘डीसी’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे तमिल समेत हिंदी में भी देख सकते हैं. लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी इस फिल्म में लीड रोल में हैं. अगर आप साउथ फिल्मों के शौकीन हैं और वामिका को भी देखना पसंद करते हैं तो ये आपके लिए सोने पर सुहागा जैसे है. फिल्म में आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान जैसे कलाकार भी लीड रोल में हैं. ये आपके लिए थिएटर के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

DC (2026) - IMDb

इन्हें स्किप भी कर सकते हैं…

मैं वापस आऊंगा

दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को थिएटर के बाद ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक प्रदर्शन किया. ऐसे में अगर आप रोमांटिक ड्रामा फिल्मों के शौकीन हैं तो इसे देख सकते हैं वरना स्किप भी कर सकते हैं. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है. 

Friday OTT Release: 'मैं वापस आऊंगा' से 'ऑपरेशन सफेद सागर' तक, फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुईं 7 धांसू फिल्में-सीरीज

तुंबडची मंजुला

मराठी फिल्मों का इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बोलबाला है. ऐसे में इस हफ्ते ओटीटी पर मराठी फिल्म ‘तुंबडची मंजुला’ को रिलीज किया गया है, जो कि कन्नड़ हिट फिल्म ‘सू फ्रॉम सो’ (2025) का मराठी वर्जन है. ऐसे में अगर आप हॉरर और रीमेक देखना पसंद करते हैं तो इसे देख सकते हैं. वरना स्किप भी कर सकते हैं. फिल्म को जी5 पर स्ट्रीम किया गया है.

Tumbadchi Manjula (2026) - IMDb

इधयम मुरली

अथर्वा मुरली स्टारर फिल्म ‘इधयम मुरली’ को 7 अगस्त, 2026 को ओटीटी पर रिलीज किया गया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बजट भी नहीं वसूल पाई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका बजट 40 करोड़ था जबकि सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का नेट कलेक्शन 31 करोड़ रहा. अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ गई है. ऐसे में अगर आप कमिंग एज रोमांटिक ड्रामा फिल्में देखना पसंद करते हैं तो देख सकते हैं वरना स्किप भी कर सकते हैं.

ओ सुकुमारी

वहीं, अगर आप क्राइम थ्रिल फिल्में देखना पसंद करते हैं तो साउथ फिल्म ‘ओ सुकुमारी’ को देख सकते हैं. ये तेलुगु की शानदार क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मजेदार कहानी देखने के लिए मिलती है. सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ भी की जा रही है. ये ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

Oh..! Sukumari OTT release: When and where to watch Thiruveer-Aishwarya Rajesh's rom-com





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment