लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


1990 के दशक के हीरो नंबर 1 कहे जाने वाले एक्टर गोविंदा अब फिल्मों में भले ही नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन वो किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. एक्टर पिछले लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. वाइफ सुनीता आहूजा के साथ खटपट की खबरें काफी रहीं. इस दौरान चर्चा ये भी रही है कि एक्टर किसी कोमल नाम की एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में भी हैं. हालांकि, कभी उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की. ऐसे में अब उन्हें नवोदित एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया गया है.

एयरपोर्ट पर संग में स्पॉट हुए गोविंदा और कोमल

दरअसल, गोविंदा अपने पर्सनल लाइफ और डेटिंग की खबरों को लेकर तब हेडलाइन्स में आ गए जब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर नवोदित एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया गया. इस दौरान उनकी साथ में कई फोटोज भी पैप्स ने क्लिक की, जो सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं. एयरपोर्ट से सामने आई फोटोज में एक्टर को उनके साथ देखा जा सकता है. कोमल को व्हाइट कलर की ड्रेस और खुले बालों के साथ ही काला चश्मा लगाए देखा जा सकता है. वहीं, गोविंदा भी कैजुअल लुक में काले चश्मे में दिखे. इस दौरान दोनों की ट्यूनिंग कमाल की लगी.

अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप

यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ से 14 साल बाद इतिहास दोहरा पाएंगे इमरान हाशमी? ये है टॉप 5 सोलो हिट

4 साल से रिश्ते में हैं गोविंदा और कोमल!

अब गोविंदा और कोमल की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आते है लोग उस कथित ‘कोमल’ से जोड़ रहे हैं, जिसके साथ एक्टर का नाम जुड़ता रहा है. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि गोविंदा और कोमल का अफेयर पिछले 4 साल से चल रहा है और बताया जा रहा है कि दोनों साथ में उत्तराखंड के एक इवेंट में गए हैं. उनकी फोटोज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं. 

अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप

‘मुझे कोमल नाम से नफरत है…’

गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा पहले ‘कोमल’ नाम का जिक्र अपने इंटरव्यू में कर चुकी हैं. उन्होंने जनवरी, 2026 में मिस मालिनी के साथ इंटरव्यू में गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बात की थी. इस बातचीत में उनसे पूछा गया था कि क्या आपका नाम कोमल है? तो इस पर सुनीता ने कहा था, ‘इसमें थोड़ा गड़बड़ है.’ इसके बाद गोविंदा की वाइफ यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे इस नाम से नफरत है और इसे बदलो. एक लड़की है कोमल, कुछ XYZ. मुझे उससे नफरत है.’ अंत में सुनीता ने कहा था, ‘अगर मुझे कोई सबूत मिल गया तो मैं गोविंदा को कभी माफ नहीं करूंगी.’ 

अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप

यह भी पढ़ें: ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन में बड़ा हादसा, लापरवाही से गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल

कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार?

बहरहाल, अगर कोमल रानी स्वर्णकार के बारे में बात की जाए तो वो ग्लैमर इंडस्ट्री का एक उभरता हुए चेहरा है और वो उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. वो गोविंदा के साथ फिल्म ‘रूपा’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. गोविंदा उन्हें इस फिल्म से इंडस्ट्री में लॉन्च कर रहे हैं. ‘रूपा’ फिल्म की अनाउंसमेंट के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंदा ने उनकी तारीफ भी की थी. इस बीच एक्टर ने कहा था, ‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं और ये उम्मीद करता हूं कि आपके (रानी स्वर्णकार) के साथ भी कम से कम आधा दर्जन फिल्में हिट दूं.’

Input By : कलीम सलमानी



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment