लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mi Vs Kkr Live Score:मुंबई को तीसरा झटका, रिकेल्टन 81 रन बनाकर रनआउट हुए; स्कोर 180 के पार – Mi Vs Kkr Ipl Live Score: Mumbai Indians Vs Kolkata Knight Riders Match Scorecard Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

10:52 PM, 29-Mar-2026

MI vs KKR Live Score: मुंबई को तीसरा झटका

मुंबई को तीसरा झटका रेयान रिकेल्टन के रूप में लगा। वह रनआउट हो गए। उन्होंने 43 गेंदों में चार चौके और आठ छक्के की मदद से 81 रन बनाए। अब तिलक वर्मा का साथ देने कप्तान हार्दिक पांड्या आए हैं।

10:44 PM, 29-Mar-2026

MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका

मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। वह 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब रिकेल्टन का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।

10:31 PM, 29-Mar-2026

MI vs KKR Live Score: रोहित शर्मा आउट हुए

वैभव अरोड़ा ने रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन के बीच पहले विकेट के लिए हुई 148 (71 गेंदों) रनों की साझेदारी तोड़ दी। उन्होंने हिटमैन को अनुकूल रॉय के हाथों कैच कराया। वह 38 गेंदों में छह चौके और इतने ही छक्के लगाकर आउट हुए। अब रेयान रिकेल्टन का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं। 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 152 रन है।

10:19 PM, 29-Mar-2026

MI vs KKR Live Score: रिकेल्टन का भी अर्धशतक

रोहित शर्मा के बाद रेयान रिकेल्टन ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 24 गेंदों में पचासा जड़ा। नौ ओवर के बाद मुंबई ने बिना किसी नुकसान के 110 रन बना लिए हैं।

10:02 PM, 29-Mar-2026

MI vs KKR Live Score: 23 गेंदों में रोहित का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने शानदार अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का 50वां अर्धशतक 23 गेंदों में जड़ा। वह रेयान रिकेल्टन के साथ पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 

09:49 PM, 29-Mar-2026

MI vs KKR Live Score: चार ओवर के बाद स्कोर 49/0

चार ओवर का खेल पूरा हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने बिना किसी नुकसान के 49 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर डटे हैं। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

09:29 PM, 29-Mar-2026

MI vs KKR Live Score: मुंबई की पारी शुरू

मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद है।

09:14 PM, 29-Mar-2026

MI vs KKR Live Score: केकेआर ने मुंबई को दिया 221 रन का लक्ष्य

अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) की अर्धशतकीय साझेदारियों की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट पर 220 रन बना लिए हैं। एमआई के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट लिए जबकि हार्दिक पांड्या को एक सफलता मिली। 

आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने एमआई को 221 रन का लक्ष्य दिया है। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर को फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 69 रन जोड़े। एलन पहले विकेट के रूप में 17 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन की पारी खेलकर आउट हुए। 

इसके बाद रहाणे और ग्रीन के बीच दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों पर 40 रन की साझेदारी हुई। टीम का स्कोर जब 109 था, उस समय ग्रीन 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी के साथ 36 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 145 तक पहुंचा दिया। रहाणे तीसरे विकेट के रूप में 40 गेंदों पर पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 67 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए।

रहाणे का विकेट गिरने के बाद रघुवंशी और रिंकू सिंह ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 205 तक पहुंचा दिया। इसी स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में रघुवंशी 29 गेंदों पर दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेलकर आउट हुए। रिंकू सिंह 21 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 33 और रमनदीप सिंहचार रन बनाकर नाबाद रहे। 

08:53 PM, 29-Mar-2026

MI vs KKR Live Score: 16 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 170 के पार

16 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और केकेआर ने तीन विकेट पर 177 रन बना लिए हैं। अंगकृष और रिंकू के बीच चौथे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

08:41 PM, 29-Mar-2026

MI vs KKR Live Score: रहाणे आउट हुए

मुंबई को तीसरा झटका भी शार्दुल ठाकुर ने दिया। उन्होंने अजिंक्य रहाणे को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। वह 40 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए। अब अंगकृष का साथ देने रिंकू सिंह आए हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्विट्जरलैंड में बस हादसा:डच टूर बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत, 48 यात्री थे सवार; बचाव कार्य जारी – Switzerland Bus Overturns Updates Dutch Tour Bus Accident Several Dead Casualties Rescue Police Hindi News

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार:15,000 जवान रहेंगे तैनात, विदेशी उड़ानों के लिए पियर सी खुला; मेट्रो सेवा सामान्य – Delhi Ready For Brics: 15,000 Personnel To Be Deployed, Pier C Opened For International Flights

अमेरिका:ट्रंप के डाक मतदान के आदेश पर अदालत की रोक बरकरार, राज्यों में भेजे जा रहे मतपत्र; आगे क्या होगा? – Appeals Court Hands Trump A Loss On Mail Voting As Supreme Court Considers His Executive Order

आज का राशिफल:कुंभ समेत इन 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी – Today Prediction Horoscope Of 11 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द:दुर्ग और अनामिका अनु की कविता- जब वे चलती हैं – Aaj Ka Shabd Durg Anamika Nu Ki Kavita Jab We Chalti Hain

तमिलनाडु उपचुनाव:टीवीके ने उम्मीदवार उतारे, अन्नाद्रमुक के पूर्व विधायकों को टिकट; क्या है विजय की रणनीति? – Tn Bypolls: Tvk Names Candidates, To Take On Dravidian Heavyweights In Aiadmk Strongholds

Leave a Comment