लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुआवजे के लिए सैनिकों से शादी कर रहीं महिलाएं:रूस में चल रहा गजब खेल, अस्पताल और सेना पर भी मिलीभगत के आरोप – Russia-ukraine-war-fake-marriage-scam-women-marrying-war-soldiers-for-compensation-hospitals-military-accused

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस में एक नया घोटाला सामने आया है। सीएनएन की रिपोर्ट के कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां महिलाएं युद्ध पर जा रहे सैनिकों से जल्दबाजी में शादी कर रही हैं और उनकी मौत के बाद मिलने वाला सरकारी मुआवजा हड़प जा रही है। रूस में हाल के महीनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें सैनिकों ने मोर्चे पर जाने से ठीक पहले या अस्पताल में मौत से पहले शादी की।

इस पूरे घोटाले में सिर्फ महिलाएं व युवतियां ही नहीं, अस्पताल से लेकर सेना तक पर मिलीभगत के आरोप हैं। सबसे चर्चित मामला एक सैन्य अस्पताल में कार्यरत नर्स का है, जिस पर आरोप है कि उसने इलाज करा रहे पांच घायल सैनिकों से अलग-अलग समय पर शादी की। वह सैनिकों की मौत के बाद उनका मुआवजा लेना चाहती थी। एजेंसी

पिता की मौत के बाद बेटी को पता चला-दो दिन पहले हुई थी शादी

सेंट पीटर्सबर्ग की रहने वाली 37 वर्षीय मारिया ने सीएनएन को बताया कि जब उनके 59 वर्षीय पिता यूरी की यूक्रेन युद्ध में मौत हुई, तब मिलिट्री अधिकारियों से उन्हें पता चला कि उनके पिता ने मोर्चे पर जाने से ठीक दो दिन पहले अपने से 22 साल छोटी एक अनजान महिला से गुपचुप शादी कर ली थी। इस फर्जी शादी के कारण सरकार से मिलने वाला सारा मुआवजा (डेथ पेआउट) उस अनजान महिला को मिल गया। मारिया का आरोप है कि उनके पिता के साथ धोखा हुआ।

सैनिक की मौत पर रूस में मिलती है 62 लाख रुपये की मदद 

रूस में युद्ध में मारे गए सैनिक के परिवार को सरकार की ओर से कम से कम 50 लाख रूबल (करीब 62 लाख भारतीय रुपये) की एकमुश्त मदद मिलती है। कई अन्य भुगतान और बीमा जोड़ दिए जाएं तो यह रकम और भी ज्यादा हो जाती है। इसी के लालच में महिलाएं अकेले, बुजुर्ग या कमजोर सैनिकों को शादी के लिए फंसाती हैं।

युद्ध शुरू होने के बाद शादी के नियम हुए आसान

2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस ने सेना में भर्ती होने वाले लोगों के लिए शादी के नियम आसान कर दिए। आमतौर पर रूस में शादी के लिए आवेदन देने के बाद कुछ समय इंतजार करना पड़ता है, लेकिन युद्ध के दौरान इस प्रक्रिया में छूट दे दी गई। नए सैनिक चाहें तो भर्ती के तुरंत बाद शादी कर सकते थे। सरकार का मानना था कि इससे सैनिकों को परिवार का सहारा मिलेगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपनी अतिथिशाला:द्वारका में 120 करोड़ से बनेगा दिल्ली स्टेट गेस्ट हाउस, वीवीआईपी सुविधाओं से लैस होगा भवन – Delhi State Guest House To Be Built In Dwarka At A Cost Of ₹120 Crore

शोध:हिमालय में मिलीं उपयोगी वनस्पतियां और फफूंद प्रजातियां, पारंपरिक ज्ञान के दस्तावेजीकरण की कमी भी उजागर – Research: Useful Plant And Fungal Species Discovered In The Himalayas

प्रतिभा का प्रस्थान:हिमाचल के घट नृत्य को पहचान दिलाने वाली फूलां चंदेल का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग – Phulan Chandel, Who Brought Recognition To Himachal’s ‘ghat’ Dance, Passes Away

मलाल:कश्मीर की नाजिया को साल भर से इनाम का इंतजार, खोखो वर्ल्ड चैंपियन को 40 हजार नहीं दे पाई उमर सरकार – Omar Government Failed To Pay ₹40,000 To The Kho-kho World Champion

आज का लव राशिफल:मेष, तुला और कुंभ राशि के रिश्तों में आएगी नई मिठास, पढ़ें दैनिक लव राशिफल – Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 28 September 2026 For All Zodiac Sign In Hindi

एलपीयू बवाल:हिंसा के बाद तनाव के बीच आज से 10 दिन के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड, मिड-टर्म परीक्षाएं भी टालीं – (lpu) Suspends Regular Classes For 10 Days

Leave a Comment