लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mp:फांसी लगाने से पहले पिता को किया वॉट्सएप मैसेज, हाईकोर्ट ने माना मृत्युपूर्व बयान; आरोपियों को जमानत नहीं – Indore News: Court Treats Whatsapp Message As A Dying Declaration And Denies Bail To Three Accused.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आदिवासी युवक की आत्महत्या के मामले में इंदौर हाईकोर्ट ने तीन आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया। फांसी लगाने से पहले युवक ने अपने पिता को वॉट्सएप पर मैसेज भेजे थे और बताया था कि वह करण जाट, धर्मेंद्र जाट और उमेश जाट की प्रताड़ना से तंग आ चुका है। वे उसे जान से मारने की धमकी देते हैं, इस कारण वह फांसी लगा रहा है।

पुलिस ने जो केस दर्ज किया है, उसमें तीनों आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। कोर्ट ने धार कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गई थीं। अदालत ने उनके खिलाफ दायर अपीलों को भी निरस्त कर दिया। अभियोजन पक्ष ने उच्च न्यायालय को बताया कि संतोष उर्फ लखन ओसारी ने कृषि भूमि विवाद को लेकर करण जाट, धर्मेन्द्र जाट और उमेश जाट से मिली कथित प्रताड़ना, गाली-गलौज, अपमान और जान से मारने की धमकियों के कारण फांसी लगा ली थी। जांच में सामने आया कि 7 मई को अपनी मृत्यु से पहले ओसारी ने अपने पिता को वॉट्सएप संदेश भेजे थे। 

ये भी पढ़ें: नदी पार करने स्टाॅप डेम के पिलरों से कूदकर विद्यार्थी जाते हैं स्कूल, हाईकोर्ट ने जारी किए नोटिस

उच्च न्यायालय ने टिप्पणी में कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मृतक के मोबाइल फोन से संबंधित पंचनामा है। रिकॉर्ड से पता चलता है कि अपनी मृत्यु से ठीक पहले, मृतक ने अपने पिता के मोबाइल नंबर पर तीन वॉट्सएप संदेश भेजे थे।” कोर्ट ने कहा कि यह इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मृत्यु पूर्व कथन के रूप में कार्य करता है।

आरोपियों के वकील ने तर्क दिया कि तीनों का ओसारी की आत्महत्या से कोई संबंध नहीं है और पुरानी रंजिश के कारण उन्हें इस मामले में फंसाया गया है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि ओसारी ने अपनी मृत्यु से पहले भेजे वॉट्सएप संदेशों में विशेष रूप से आरोपियों के नाम लिए थे। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘सफर लंबा था, कुछ नहीं कहना’:प्रयागराज से झांसी लौटने पर बोला माफिया अतीक का बेटा अली, इस सवाल पर साधी चुप्पी – Mafia Atiq Son Ali Brought Back To Jhansi From Prayagraj

2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव:जयंत-हेमा के गढ़ में सपा की नई रणनीति, पिता के वफादार को सौंपी बड़ी कमान – Akhilesh Yadav Appointed Dinesh Singh Gurjar As In-charge Of Mathura District

Asian Games 2026 Live:क्वार्टर फाइनल में सिंधू-यामागुची का मुकाबला जारी; शूटिंग में भारत की नजर एक और पदक पर – Asian Games 2026 Live 22 September: Latest Updates, Results, Scores, Medals And India’s Campaign

ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार:23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी – Us Announces Global Restrictions On Iranian Airlines From September 23 Amid Rising Iran Tensions

मौसम का मिजाज:मौसम विभाग बोला- आज ओडिशा में भारी बारिश के आसार, तटीय जिलों में हाई अलर्ट; मछुआरों के लिए सलाह – Weather Monsoon Update Imd Forecasts Odisha Heavy Rain High Alert In Coastal Districts Advisory For Fishermen

एजीआई हाउस या अय्याशी का अड्डा?:37 पुलिस शिकायतों से उठे सवाल, टेक दिग्गजों की पार्टियों पर गंभीर आरोप – Silicon Valley Agi House Faces Serious Allegations Over Parties Abuse And Criminal Complaints

Leave a Comment