लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

दिल्ली-ncr में झूमकर आया सावन:पारा 5.2 से 7.1 डिग्री तक कम रहा, जानें मौसम क्यों है इतना मेहरबान, कल भी अलर्ट – Heavy Rain Lashed Delhi-ncr Temperatures Remained 5.2 To 7.1 Degrees Below Normal

[sm_links_style1]

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey

Updated Thu, 06 Aug 2026 08:05 PM IST

बुधवार रात से बृहस्पतिवार शाम तक दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हुई। इससे बाजारों और सड़कों पर जलभराव हो गया। प्रीत विहार में पेड़ गिरने से तीन कारें दबीं। आईएमडी ने 7 अगस्त के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।


Heavy rain lashed Delhi-NCR temperatures remained 5.2 to 7.1 degrees below normal

दिल्ली का मौसम
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

दिल्ली समेत एनसीआर में मानसून जमकर बरस रहा है। ऐसे में बुधवार देर रात से शुरू हुई सावन की पहली अच्छी बारिश का दौर बृहस्पतिवार शाम तक भी चला। सुबह से ही झमाझम बारिश हुई। सप्ताह बाद दिल्ली में इस तरह की बारिश हुई। बारिश से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन यही बारिश आफत भी लेकर आई। कुछ देर की बारिश ने दिल्ली को ”स्विमिंग पूल” सा बना दिया था। बाजारों में घुटनों तक पानी भर गया था। सदर बाजार में संकरी गलियों में घुटनों तक पानी भर गया था। गंदे पानी और तैरते कचरे के बीच लोगों, बच्चों और खरीदारों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। कई दुकानों में पानी भी घुस गया।


Source link

[webinsights_author_box]
[sm_links_style2]